फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chhath festival starts with Nahay Khay

Meerut News: नहाय खाय के साथ छठ पर्व शुरू

Wed, 06 Nov 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 06 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival starts with Nahay Khay
छठ पूजा के लिए हनुमान धाम के शिव सरोवर में भरा गया पानी। सौजन्य : मंदिर
शामली। छठ पूजा पर्व मंगलवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया । 36 घंटे का निर्जला उपवास श्रद्धालुओं ने शुरू कर दिया।शहर के हनुमान धाम में छठ पूजा पर्व की तैयारियों के चलते के शिव सरोवर में पानी भरा जा चुका है।
विज्ञापन

आस्था के महापर्व छठ पर्व में श्रद्धालु संतान की प्राप्ति, सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और आरोग्य की कामना के लिए सूर्य देव और छठ मैया की आराधना करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार को श्री सूर्य की छठ पूजा पर्व नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। बुधवार को खरना है। इस दिन व्रती संध्या में आम की लकड़ी से मिट्टी के बने चूल्हे पर गुड़ की खीर बना कर भोग अर्पण करती हैं। प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण किया जाता है। मंगलवार को नहाय खाय के दिन महिलाएं सूर्योदय से पूर्व स्नान कर नए वस्त्र धारण कर पूजा करने के उपरांत चने की दाल, कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण करती हैं। हनुमान धाम के सरोवर में स्नान किया जाता है। शुक्रवार को सुबह उगते श्री सूर्य के पूजा अर्चना के साथ श्री छठ पूजा का पारायण करते हैं। पकवान वितरण होता है। हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी न बताया कि पूर्व की तैयारी पूरी है। श्रद्धालुओं के लिए सरोवर में पानी भी भरवा दिया गया है। साफ सफाई काभी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

छठ पूजा के लिए हनुमान धाम के शिव सरोवर में भरा गया पानी। सौजन्य : मंदिर

छठ पूजा के लिए हनुमान धाम के शिव सरोवर में भरा गया पानी। सौजन्य : मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed