फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chhath festival 2023: Four-day great festival Chhath will start from today with Nahay-Khay

छठ पर्व 2023: नहाय-खाए के साथ आज से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व छठ, बन रहे कई संयोग

Fri, 17 Nov 2023 12:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Nov 2023 12:05 AM IST
सार

लोक आस्था का पर्व छठ पूजा आज से नहाय खाए के साथ शुरू होगा। मेरठ में इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। छठ पर्व चार दिन तक चलता है। इस बार छठ पर्व पर कई विशेष संयोग बन रहे हैं।

विज्ञापन
Chhath festival 2023: Four-day great festival Chhath will start from today with Nahay-Khay
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था का महापर्व छठ आज शुक्रवार को नहाय खाए के साथ शुरू हो रहा है। पूर्वांचल और खासतौर पर बिहार में छठ पूजा के पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर छठ मैया की पूजा के साथ भगवान भास्कर की उपासना की जाती है। महिलाएं बच्चों के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए 36 घंटे तक उपवास करती हैं। मेरठ में भी पूर्वांचल के लोग छठ पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि स्नान, उपवास और पीने के पानी (वृत्ता) से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना और प्रसाद (प्रार्थना प्रसाद) और अर्ध्य देना शामिल है। प्रकृति का छठे अंश होने के कारण इस देवी का नाम षष्ठी रखा गया। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार षष्ठी देवी बालकों की रक्षा व आयु प्रदान करती है। स्कंद पुराण में इन्हें ही देवी कात्यायनी कहा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: डकैती-सामुहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, महिला ने प्रेमी संग रचा था झूठा नाटक, पूछताछ में बताई ये वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिनों तक चलती है छठ पूजा
छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाए से होती है। अगले दिन खरना होता है। तीसरे दिन छठ पर्व का प्रसाद बनाया जाता है। छठ पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। आखिरी दिन उगते सूर्य की पूजा की जाती है।

नहाय खाए तिथि : छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाए के साथ आज से होगी। इस दिन सूर्योदय 06:45 बजे और सूर्यास्त शाम 05:27 बजे होगा। व्रती महिलाएं नदी में स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर भोजन ग्रहण करेंगी। इस दिन व्रती के भोजन ग्रहण करने के बाद ही घर के बाकी सदस्य भोजन ग्रहण करते हैं।

दूसरा दिन : खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। इस दिन सूर्योदय सुबह 06:46 बजे और सूर्यास्त शाम 05:26 बजे होगा। खरना के दिन व्रती एक समय मीठा भोजन करते हैं। इस दिन गुड़ से बनी चावल की खीर खाई जाती है।

तीसरा दिन : छठ पूजा के तीसरे दिन संझिया घाट को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इससे पहले व्रती सूर्य निकलने से पहले रात को मिश्री डालकर पानी पीते हैं। शाम के समय सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। भगवान सूर्य देव की उपासना के लिए इस दिन तरह-तरह के पकवान ठेकुआ और मौसमी फल आदि अर्पित किए जाते हैं। डूबते सूर्य को अर्ध्य देने का समय: 19 नवंबर शाम में 5:27 बजे तक।

चौथा दिन : छठ पूजा के चौथे दिन 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सूर्य देव को अर्घ्य देते समय संतान और परिवार की सुख शांति बनाए रखने की कामना की जाती है। सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है और व्रत का समापन होता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय सूर्योदय सुबह 06:47 बजे होगा। इसके बाद ही 36 घंटे का व्रत समाप्त होता है।

छठ पूजा में बन रहे कई संयोग
17 नवंबर को चतुर्थी तिथि का मान दिन में 11 बजकर 04 मिनट पश्चात पंचमी तिथि, पूर्वाषाढ़ नक्षत्र संपूर्ण दिन भर और रात को दो बजकर 37 मिनट, पश्चात उत्तराषाढ़ है। इस दिन धृतियोग और प्रवर्धमान नामक औदायिक योग है। इसके अतिरिक्त स्थायी योग (जय योग), रवियोग और द्विपुष्कर योग भी है। इस प्रकार इस दिन पांच शुभ योगों की स्थिति बन रही है।

दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी तिथि का मान सुबह नौ बजकर 19 मिनट मिनट, पश्चात षष्ठी तिथि है। इस दिन उत्तराषाढ़ नक्षत्र दिन भर और रात को एक बजकर 22 मिनट तक, इसके बाद श्रवण नक्षत्र और शूल तदुपरि वृद्धि नामक योग है।

तीसरे दिन षष्ठी तिथि सुबह 07 बजकर 24 मिनट तक। इसके पश्चात सप्तमी तिथि है। चौथे दिन धनिष्ठा नक्षत्र और ध्रुव योग और शुभ नामक नामक औदायिक योग है। इस प्रकार सूर्य षष्ठी का महापर्व प्रवर्धमान योग से प्रारंभ होकर शुभ योग में समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed