फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chess Tournament: Madras Team Reaches First Place

शतरंज प्रतियोगिता : मद्रास की टीम पहले स्थान पर पहुंची

Wed, 18 Mar 2026 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Chess Tournament: Madras Team Reaches First Place
- आईआईएमटी विवि में चल रही शतरंज प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया एआईयू जोनल इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। महिला वर्ग में यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन तक खेले गए मुकाबलों में इंटरनेशनल मास्टर सविता श्री बी पर सबकी नजरें रहीं। तीन बार की नेशनल चैंपियन और अंडर-15 विश्व चैंपियन रह चुकी सविता ने अपने शुरुआती तीनों राउंड जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। उनके साथ रक्षिथा रवि जैसे खिलाड़ी भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे मद्रास टीम को बढ़त मिली है।
विज्ञापन

तीसरे राउंड के बाद मद्रास पहले स्थान पर है, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी नौ अंकों के साथ कड़ी चुनौती दे रही है। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर और सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर 4.5 अंकों के साथ प्रतिस्पर्धा में बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, एसआरएम आईएसटी चेन्नई, पेरियार यूनिवर्सिटी, सावित्री फुले पुणे यूनिवर्सिटी, सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर, महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी रायपुर, मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी और शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर से 66 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

एशियन गेम्स-2022 में रजत पदक जीत चुकी सविता ने मेरठ की जलेबी और यहां के भोजन की भी खूब तारीफ की। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य चेस ओलंपियाड में भाग लेना है। इसके लिए उन्हें अपनी रेटिंग 2600 तक पहुंचानी है। इसके लिए वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed