फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chemical tank exploded in Bhusa Mandi, two injured

Meerut News: भूसा मंडी में कैमिकल टैंक विस्फोट के साथ फटा, दो घायल

Fri, 28 Mar 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Chemical tank exploded in Bhusa Mandi, two injured
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र की भूसा मंडी में बृहस्पतिवार सुबह एक गोदाम में रखा कैमिकल टैंक विस्फोट के साथ फट गया। घटना में पांच साल का जैद और एक कारीगर इरफान निवासी पूर्व फैयाज अली घायल हो गए। सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। आसपास के लोग गोदाम की ओर दौड़े। वहां चारों ओर कैमिकल की गंध व धुंआ भर गया। बताया गया कि हादसे के वक्त गोदाम में स्क्रैप काटा जा रहा था।
विज्ञापन

शहजाद निवासी पूर्वा फैय्याज अली देहली गेट का भूसा मंडी में गोदाम है। कबाड़ी चोरी छिपे देशभर के राज्यों से स्क्रैप लेकर पहुंचते हैं। इनमें से कुछ स्क्रैप प्रतिबंधित की श्रेणी का होता है। कुछ स्क्रेप अत्यधिक ज्वलनशील होता है। यहीं पर उसको काटा भी जाता है। ऐसा ही कैमिकल टैंक स्क्रैप के साथ हाजी शहजाद के गोदाम में पहुंचा था, जिसे काटने काम चल रहा था। इसी दौरान टैंक फट गया। जैद और इरफान घायल हो गए। कुछ कार के शीशे भी टूटे, इमारतों को भी हुआ नुकसान है। लोगों ने बताया कि साउथ एंड रोड भूसा मंड़ी का पूरा इलाका स्क्रैप का कारोबार करने वाले कबाड़ियों से भरा है। तमाम स्क्रैप अवैध रूप से लाया जाता है। बताया कि यहां और भी बड़ा हादसा हो सकता है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने मौके पर बताया कि आक्सीजन टैंक का स्क्रैप निकालते समय ऑक्सीजन टैंक फटा है। सभी बिंदुओं पर पड़ताल करने के निर्देश सदर बाजार पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन


विस्फोट से टूट गए कारों के शीशे
विस्फोट के दौरान यहां पास में खड़ी कुछ कार के शीशे भी चटक गए। बताया जा रहा है कि कुछ इमारतों में भी दरार आ गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। तेज आवाज से विस्फोट होने के चलते लोगों में अफरातफरी भी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed