फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cheated people of three crores by saying that the General Secretary of the Home Minister

गृह मंत्री का जनरल सेक्रेटरी बताकर लोगों से की तीन करोड़ की ठगी

Sun, 27 Mar 2022 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cheated people of three crores by saying that the General Secretary of the Home Minister
गृह मंत्री का जनरल सेक्रेटरी बताकर लोगों से की तीन करोड़ की ठगी
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जनरल सेक्रेटरी बताकर अमित मुटरेजा उर्फ अनिकेत अवस्थी ने 65 से अधिक लोगों के साथ करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी की। उसने लोगों को सरकारी विभागों में नौकरी का झांसा देकर ठगा और उनसे अवैध वसूली की। शुक्रवार को ही नोएडा स्थित एक होटल से आरोपी अमित को गिरफ्तार किया था। कंकरखेड़ा थाना पुलिस उसे यहां लेकर पहुंची और उससे कुछ जानकारियां जुटाईं। वहीं, ठगी के शिकार हुए कुछ लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
दरअसल, ठगी का शिकार हुए लोगों में काफी संख्या कंकरखेड़ा क्षेत्र के लोगों की है। थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर त्रिवेंद्र कुमार, पारुल सहित कुछ अन्य लोगों का कहना है कि अमित मुटरेजा उर्फ अनिकेत अवस्थी नौकरी का झांसा देकर ऑनलाइन आवेदन कराता था और फिर दिल्ली और नोएडा के होटलों में इंटरव्यू के लिए बुलाता था। आरोप है कि त्रिवेंद्र कुमार की नौकरी के नाम पर आठ लाख रुपये लिए गए। आरोपी ने खुद को गृहमंत्री अमित शाह का जनरल सेक्रेटरी बताया। उसके झांसे में आकर कई रिश्तेदार और अन्य लोगों ने भी आवेदन किए। इस तरह आरोपी ने करीब तीन करोड़ रुपये की वसूली कर ली, लेकिन नियुक्ति नहीं मिली। नौकरी न मिलने पर पहले भी रोष जताया गया था, लेकिन अमित ने एक करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक का चेक दिया, मगर बाद में वह भी फर्जी निकला। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर नोएडा स्थित एक होटल में छापा मारा और अमित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि, उसके अन्य साथी विकास कुमार, कुंदन, शाहरुख और महिला गार्गी फरार हो गए।
विज्ञापन

----
अलग-अलग नाम रखकर देता था धोखा
- अमित ठगी के दौरान लोगों को अलग अलग नाम बताता था ताकि, वह पकड़ा ना जा सके। नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी का शिकार होने वाले लोग उसका असली नाम नहीं जानते थे। पुलिस ने आरोपी के पास से अलग-अलग नाम की आईडी बरामद की। इसमें अमित ने अनिरुद्ध शास्त्री, अनिकेत अवस्थी, लक्की सहित अन्य नाम बताए। आरोपी दावा करता था कि वह सभी तरह के सरकारी विभागाें में नौकरी दिलवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अमित की गिरफ्तारी होते ही पहुंचे पीड़ित
- अमित की गिरफ्तारी की जानकारी लगते ही पारुल, उसके रिश्तेदार सहित अन्य लोग कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ हंगामा किया और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि अमित व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

------
अमित के अपहरण का मचा शोर, ठगी का शिकार परविंदर हुआ गिरफ्तार
मेरठ-ग्रेटर नोएडा। अमित को यहां लाने से पहले नोएडा पुलिस ने अमित मुटरेजा के अपहरण के मामले में मेरठ के निवासी परविंदर को गिरफ्तार किया था। परविंदर और उसके साथियाें पर आरोप था कि उन्होंने अमित मुटरेजा का अपहरण कर कार और पांच लाख रुपये लूटे हैं। अमित की गाड़ी में जीपीएस लगा था। इसकी मदद से पुलिस ने अमित को एक होटल से पकड़ा गया। बाद में पता चला कि परविंदर भी ठगी का शिकार होेने वालों में शामिल है। परविंदर के परिजनों ने बताया कि वह अमित को पकड़कर कंकरखेड़ा थाने ला रहे थे। इसी दौरान अमित के साथियों ने नोएडा पुलिस को गलत जानकारी देकर अपहरण और लूट का हल्ला मचा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed