{"_id":"6733c728fe455431f20b0756","slug":"chc-staff-nurse-accused-of-illegal-extortion-uproar-meerut-news-c-44-1-smrt1055-105935-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीएचसी स्टाफ नर्स पर अवैध वसूली का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीएचसी स्टाफ नर्स पर अवैध वसूली का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
सरधना। सीएचसी में महिला का प्रसव कराने आए परिजनों ने स्टाफ नर्स पर रुपये मांगने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामे के बाद अन्य प्रसुताओं के परिजनों ने भी स्टाफ नर्स पर अवैध वसूली के आरोप लगाए। मामले को बढ़ता देख इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने किसी तरह स्थिति को संभाला। वहीं, प्रसूता की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
नगर के मोहल्ला मंडी निवासी सोनी ने बताया कि मंगलवार देर रात वह नगमा पत्नी इब्राहिम को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराने पहुंची। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने बच्चे की धड़कन ज्यादा होने की बात कहकर उनसे रुपयों की मांग की। रुपये की मांग करते ही प्रसूता के परिजनों ने हंगामा कर दिया। सीएचसी में हंगामे के बाद अन्य प्रसुताओं के परिजनों ने भी सीएचसी स्टाफ नर्स पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर हंगामा किया। साथ ही प्रसूता को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि सीएचसी कर्मचारी मरीजों को डराकर बड़े स्तर पर अवैध वसूली कर रहे हैं। सीएचसी के स्टाफ नर्स पर पहले भी अवैध वसूली के कई बार आरोप लग चुके हैं। हंगामे को बढ़ता देख किसी तरह से इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्रसूता के परिजनों को शांत किया। प्रसूता के परिजनों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर अवैध वसूली में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गांव कपसाड़ निवासी प्रमोद ने बताया कि मंगलवार उसने अपनी पत्नी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया था। बताया कि उसकी पत्नी का प्रसव दोपहर को हुआ था। जबकि रिकॉर्ड में प्रसव का समय सुबह साढ़े चार बजे का दिखाया है।