{"_id":"6a981a76ff505b65140388f7","slug":"chc-in-charge-dr-ragho-singh-who-had-been-mired-in-controversies-transferred-dr-ashwani-kumar-takes-over-the-responsibility-meerut-news-c-73-1-mct1008-108526-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवादों में रहे सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह का तबादला, डॉ. अश्वनी कुमार को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवादों में रहे सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह का तबादला, डॉ. अश्वनी कुमार को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सीएचसी सरूरपुर के प्रभारी डॉ. राघो सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर परामर्शदाता हेल्थ पोस्ट कैंट में तैनात डॉ. अश्वनी कुमार को सीएचसी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले कई महीनों से डॉ. राघो सिंह विभिन्न शिकायतों और आरोपों को लेकर विवादों में चल रहे थे। उनके खिलाफ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की ओर से भी शिकायतें की गई थी। शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
सीएचसी सरूरपुर में प्रभारी पद पर तैनात डॉ. राघो सिंह के कार्यकाल को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में नाराजगी थी। ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान, विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद और करीब 10 ग्राम प्रधानों ने अलग-अलग अपने लेटर पैड पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत भेजी थी। शिकायतों में सीएचसी की व्यवस्थाओं, चिकित्सक के समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने और मरीजों के साथ कथित तौर पर उचित व्यवहार नहीं किए जाने समेत कई बिंदु उठाए गए थे।
ब्लॉक प्रमुख की ओर से की गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि डॉ. राघो सिंह निर्धारित समय पर सीएचसी नहीं पहुंचते। मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर भी शिकायतें सामने आई थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह का तबादला परामर्शदाता हेल्थ पोस्ट कैंट पर कर दिया गया है और सीएचसी की जिम्मेदारी डॉ. अश्वनी कुमार को सौंपी गई है।