{"_id":"697f6595266be4e287065a75","slug":"chauhan-kshatriya-kalyan-mahasabhas-roar-against-the-ugc-bill-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104419-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूजीसी बिल के विरोध में चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूजीसी बिल के विरोध में चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा की हुंकार
विज्ञापन
मालीपुर में जनसभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह स्रोत संवाद
सड़क से दिल्ली तक आंदोलन की चेतावनी,
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव मालीपुर में रविवार को यूजीसी बिल को लेकर चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह ने की। इस दौरान यूजीसी बिल का एक स्वर में कड़ा विरोध किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने यह बिल वापस नहीं लिया तो समाज सड़क से लेकर दिल्ली तक पुरजोर धरना-प्रदर्शन करेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह ने कहा कि यूजीसी बिल समाज के हितों के खिलाफ है। इससे शिक्षा व्यवस्था व सामाजिक ढांचे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महासभा इस बिल को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। बैठक में विधायक राजा भैया के समर्थन का भी ऐलान किया गया, जिनके बारे में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले इस बिल का विरोध कर समाज की आवाज को मजबूती दी है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम चौहान ने समाज में शिक्षा सुधार पर विशेष जोर देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। सभी ने एकजुट होकर यूजीसी बिल के विरोध में संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
साथ ही गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद का आपसी सहमति से समाधान कराया गया। भविष्य में किसी भी विवाद से निपटने के लिए एक संयुक्त कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हरेंद्र चौहान, रविंद्र चौहान, कृष्णपाल चौहान, राजेंद्र चौहान, महेंद्र चौहान, सुरेंद्र चौहान, भीम चौहान, राहुल चौहान, गुड्डू चौहान, धर्मराज चौहान आदि रहे।