UP: जयंत की योगी सरकार से बड़ी मांग, दूसरे राज्य से की खेल बजट की तुलना, अपनी बेटियों को लेकर कही ये बात
Chaudhary Jayant Singh Update : चौधरी जयंत सिंह ने योगी सरकार द्वारा जारी किए गए खेलों के बजट को बहुत कम बताया है। उन्होंने खेलों के बजट के लिए सरकार से यह बड़ी मांग रखी है।
विस्तार
रालोद के रास्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि खेलों के लिए उत्तर प्रदेश को जो 500 करोड़ का बजट सरकार ने दिया वो काफी नहीं है, इसमें 10 गुणा वृद्धि होनी चाहिए। उन्होंने एशियाड खेलों में स्वर्ण पदक विजेता अन्नु रानी के सम्मान समारोह में ये बाते कहीं।
उन्होंने कहा कि सरकार को खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करना चाहिए। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि एक ऐसा राज्य भी है, जहां एक भी मैडल नहीं है और उत्तर प्रदेश से अधिक उसका बजट रहा है।
यह भी पढ़ें: संगीत सोम के तल्ख तेवर: हमास समर्थकों पर बरसे, कहा-वर्ग विशेष के खोखे वालों से न लें सामान, बंटवारे पर ये बोले
उन्होंने बहादुरपुर में आयोजित सम्मान समारोह में अन्नु को मुकुट पहनकर उनका सम्मान किया। कहा कि हमें बेटियों को आजादी और उनको माहौल देना होगा, जिससे वह खेलों में और आगे जा सकें।
यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत सिंह ने किरण बालियान का किया सम्मान, पारुल ने तिलक लगाकर किया स्वागत, संग ली सेल्फी
पारुल चौधरी ने जयंत का धन्यवाद किया, मंच से की सीएम योगी की तारीफ
पारुल चौधरी अपने मंच से चौधरी जयंत सिंह का धन्यवाद किया। इस बीच पारुल ने योगी की भी तारीफ की। पारुल ने कहा कि सरकार मदद कर रही है, नौकरी दे रही है। ऐसे ही मदद करे तो खिलाड़ियों का हौसला और बढ़ेगा।
बेटियों को दे प्रतिभा दिखाने का मौका : अन्नु रानी
अन्नु रानी ने चौधरी जयंत से पूछा आप राजनीति में कैसे आए। जयंत ने कहा कि मेरठ क्रांति भूमि पर छह पदक बागपत लोकसभा के खिलाड़ी लेकर आए। इन मेडलों ने देश और क्षेत्र की जनता का विश्वास जीता है। सुविधाओं के अभाव में जो उपलब्धि हासिल की, उस पर सभी गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।