फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Jayant said that Modi government claim is false, two crore youth did not get jobs

Meerut: चौधरी जयंत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, बोले- दो करोड़ रोजगार के दावे निकले खोखले

Tue, 14 Feb 2023 09:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Feb 2023 09:49 PM IST
सार

Meerut News : चौधरी जयंत ने कहा कि दो करोड़ रोजगार दिलाने की बात करने वाली सरकार आठ साल में मात्र 75 हजार युवाओं को ही रोजगार दे पाई है।

विज्ञापन
Chaudhary Jayant said that Modi government claim is false, two crore youth did not get jobs
जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन हाल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली आदि राज्यों से पहुंचे एक हजार प्रतिनिधियों ने चौधरी जयंत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुहर लगाई। सम्मेलन में राष्ट्रीय, आर्थिक, किसानों और बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा हुईं।

विज्ञापन


सम्मेलन में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दो करोड़ रोजगार दिलाने की बात करने वाली सरकार आठ साल में मात्र 75 हजार युवाओं को ही रोजगार दे पाई है। जयंत चौधरी ने अदाणी मामले में कहा कि प्रधानमंत्री ने सदन में इसे लेकर जवाब क्यों नहीं दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिलेगा, तब तक उन्नति नहीं होगी। सरकार चौधरी चरण सिंह की नीतियों को लागू करे। कहा कि नोटबंदी और कोरोना काल में भी लघु उद्योग बंद हो गए। ऐसे में जब तक लघु उद्योगों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा, तब तक बेरोजगारी खत्म नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर डबल मर्डर केस: इंसाफ की आस में सूख गए परिजनों के आंसू,हत्यारों का नहीं लगा सुराग,आखिर कब मिलेगा इंसाफ

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि गन्ने का रेट नहीं बढ़ाए जाने से सरकार की मंशा साफ हो गई है कि वह किसान विरोधी है। हरियाणा और पंजाब में गन्ने के दाम बढ़ाए गए, लेकिन उत्तर प्रदेश में दाम नहीं बढ़ाया जाना बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विदेश से काला धन वापस लाने का वादा किया था लेकिन आठ साल में उतना ही काला धन स्विस बैंक में जमा हो गया है।

यह भी पढ़ें: नकली नोट का मामला: आफताब का पाकिस्तान से कनेक्शन, पूछताछ में उगला ऐसा सच, पुलिस अफसर भी हैरान

बताया कि 12 फरवरी से चौधरी अजित की जयंती के उपलक्ष्य में एक सप्ताह का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें नारा दिया गया है, भाजपा की विफलताएं हजार, लोकदल चला जनता के घर द्वार। इसकी शुरुआत चौधरी जयंत ने मथुरा से और त्रिलोक त्यागी ने गाजियाबाद मोदीनगर से की। भाजपा सरकार की विफलताओं के बारे में कार्यकर्ता लोगों को गांव-गांव जाकर जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed