फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Charan Singh was a universally accepted leader, it is not right to comment on him: Chaudhary Yudhveer

चौधरी चरण सिंह सर्वमान्य नेता थे, उन पर टिप्पणी ठीक नहीं : चौधरी युद्धवीर

Mon, 06 Apr 2026 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh was a universally accepted leader, it is not right to comment on him: Chaudhary Yudhveer
जाट महासभा के पदा​धिकारी। - फोटो : mrt
मेरठ। अखिल भारतीय जाट महासभा ने रविवार को चौधरी चरण सिंह पर की गई टिप्पणी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। महासभा ने स्पष्ट किया कि ऐसी टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। वे सर्वसमाज के सर्वमान्य नेता थे। उन्होंने टिप्पणी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया को माफ न करने की बात कही। यह बातें उन्होंने लालकुर्ती स्थित महासभा कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कहीं। वार्ता के दौरान जाट आरक्षण, आर्थिक व शैक्षिक उन्नति पर भी विचार रखे गए। संगठनात्मक सुदृढ़ता, नशा मुक्ति और सामाजिक कुरीतियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

महासभा ने शिक्षा, संगठन और जागरूकता को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी चौधरी धर्मवीर खोखर ने इसे समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर ने चौधरी चरण सिंह को सर्वसमाज का नेता कहा। उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह ने अपने जीवनकाल में किसानों, गरीबों और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रवींद्र बलियान सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed