फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Charan Singh had a relationship with Bijnor

चौधरी चरण सिंह का बिजनौर से रहा गहरा नाता

Wed, 23 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh had a relationship with Bijnor
1974 में बिजनौर के गांव इस्माईलपुर में पूर्व विधायक चौधरी धर्मवीर सिंह के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्? - फोटो : BIJNOR
चौधरी चरण सिंह का बिजनौर से रहा नाता
विज्ञापन

बिजनौर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का बिजनौर से बड़ा नाता रहा है। उनकी दो बेटियों की शादी बिजनौर जिले में हुई थी। राजनैतिक मामलों को लेकर भी वे जिले में आते रहे हैं। उनकी एक बेटी ज्ञानवती ने सियासत में दखल दिया और चांदपुर सीट से चुनाव लड़ीं। ज्ञानवती की जमानत तक जब्त हो गई थी। दूसरी बेटी ने सियासत की तरफ रुख नहीं किया।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की बड़ी बेटी ज्ञानवती की शादी कोतवाली देहात थाने के गांव हाजीपुर निवासी सतेंद्र प्रसन्न सिंह के साथ हुई थी। वे महाराष्ट्र के डीजीपी रहे। सतेंद्र प्रसन्न सिंह के पिता ढाल गोपाल सिंह का आदोपुर में भी मकान है। उनके छोटे बेटे सुरेंद्र सिंह यहां रहते थे। रालोद के अध्यक्ष अजित सिंह ने 1993 के चुनाव में मिनी छपरौली कही जाने वाली चांदपुर विधान सभा सीट पर अपनी बहिन ज्ञानवती को चुनाव लड़ाया था। सबकी नजर चुनाव में ज्ञानवती पर थी। चुनाव में ज्ञानवती की जमानत जब्त हो गई थी। निर्दलीय तेजपाल सिंह ये चुनाव जीत गए थे। ज्ञानवती व उनके पति अब इस दुनिया में नहीं रहे।
विज्ञापन

चरण सिंह की दूसरी बेटी शारदा देवी की शादी गांव शादीपुर मिलक निवासी वासुदेव सिंह के साथ हुई। शारदा देवी ने राजनीति से कोई वास्ता नहीं रखा। वह अपने पति व बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। 1967 में चौधरी चरण सिंह चांदपुर एक कार्यक्रम में आए थे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह 1971 में नगीना लोग सभा के चुनाव में एक सभा में भाग लेने आए थे। 1969 से 1974 तक वे जिले की प्रत्येक विधानसभा में गए और लोगों से संपर्क किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह 1973 में गंजदारानगर में विदुर कुटी के सामने लगे गंगा मेले में पार्टी के कैप में आए थे। 1974 व 1983 में वे चांदपुर क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में पूर्व विधायक चौधरी धर्मवीर सिंह के आवास पर आए थे। बाद में उन्होंने धर्मवीर सिंह को बीकेडी का जिलाध्यक्ष बनाया था। इस दौरान बिजनौर के टाउन हॉल में एक सभा भी की थी। पूर्व विधायक चौधरी धर्मवीर सिंह के बेटे कुशलपाल सिंह के मुताबिक उनके परिवार से चौधरी चरण सिंह का गहरा नाता रहा है। चरण सिंह दो बार पूर्व विधायक धर्मवीर सिंह के घर पर आए।

977 में चांदपुर में रामलीला मैदान में लोकसभा चुनाव के दौरान एक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चर?

977 में चांदपुर में रामलीला मैदान में लोकसभा चुनाव के दौरान एक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चर?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed