{"_id":"6ae76366c8346176ab0c7787","slug":"chaturveda-parayan-yajna-performed-on-foundation-day-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1345386-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्थापना दिवस पर चतुर्वेद पारायण यज्ञ कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्थापना दिवस पर चतुर्वेद पारायण यज्ञ कराया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना द्वार की ओर से स्थापना दिवस की शृंखला के तहत रविवार को चतुर्वेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें ऋग्वेद के मंत्रों से आहुतियां दी गईं। यजमान अमित कांत रहे। अध्यक्षता राहुल आर्य पांचली ने की।
मुख्य वक्ता दीपक शास्त्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने व्यक्तित्व और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की सभी रियासतों को एकजुट कर शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने 14 वर्ष का वनवास सहर्ष स्वीकार किया, उसी प्रकार सरदार पटेल ने महात्मा गांधी के कहने पर प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं किया, जबकि सभा में अधिकांश सदस्य उनके पक्ष में थे। उन्होंने हमेशा देश की अखंडता को सर्वोपरि रखा।
जिला प्रधान सुशील बंसल ने कहा कि सरदार पटेल अपने अडिग फैसलों के कारण लौह पुरुष कहलाए। एक महिला आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण उन्हें सरदार की उपाधि मिली। संचालन मंत्री संजय गुप्ता ने किया। इस दौरान सोम प्रकाश, विजय आर्य, चंद्रगुप्त कथूरिया, आनंद प्रकाश, विपिन गर्ग, तरुण रस्तोगी, योगेश, नरेश गुप्ता, गीता बंसल, रेखा, लता गुप्ता, दीपा और मनीषा गोयल मौजूद रहीं।