फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Charging station operational after 48 hours, five buses back on route

Meerut News: 48 घंटे बाद चार्जिंग स्टेशन चालू, पांच बसें रूट पर लौटीं

Mon, 23 Mar 2026 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Charging station operational after 48 hours, five buses back on route
मेरठ। शहर की लाइफलाइन बन चुकीं इलेक्ट्रिक बसों के पहिए 48 घंटे के लंबे इंतजार के बाद रविवार शाम को फिर से घूमे। लोहियानगर स्थित सिटी ट्रांसपोर्ट डिपो में शुक्रवार दोपहर से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति रविवार दोपहर बाद बहाल हो सकी। चार्जिंग स्टेशन चालू होते ही बसों को चार्जिंग पर लगाया गया और देर शाम पांच बसें शहर के रूटों पर उतार दी गईं। अधिकारियों का कहना है कि सोमवार सुबह से सभी 44 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन




शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान बिजली की मुख्य लाइन में फाल्ट होने से डिपो की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई थी। शनिवार और रविवार को बिजली विभाग की टीम और चार्जिंग स्टेशन के खराब उपकरणों को ठीक करने के लिए दिल्ली से आए इंजीनियरों ने मोर्चा संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार शाम करीब 3 बजे चार्जिंग स्टेशन की विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। शाम को केवल पांच बसें ही पूरी तरह चार्ज हो पाईं जिन्हें तत्काल रूट पर भेजा गया। बाकी बसों को रात भर चार्जिंग पर रखा गया है ताकि सोमवार से जनता को आवागमन में असुविधा न हो।
विज्ञापन




ईद पर भी प्रभावित रही सेवा

सिटी ट्रांसपोर्ट बस डिपो के एआरएम दुष्यंत कुमार ने इस संकट के लिए बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार तीन महीने पहले तक डिपो की सप्लाई लोहियानगर बिजली घर की अलग लाइन से होती थी लेकिन अब इसे जाहिदपुर लाइन से जोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि जाहिदपुर लाइन में आए दिन फाल्ट होने के कारण बसों की चार्जिंग अक्सर प्रभावित होती है। पीवीवीएनएल के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखकर डिपो के लिए अलग बिजली लाइन की मांग की गई है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजली विभाग की इसी लापरवाही के कारण पहली बार ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर सिटी बस सेवा बाधित हुई है। सोमवार से सभी बसों का संचालन पूर्ण क्षमता के साथ किया जाएगा। — दुष्यंत कुमार, एआरएम सिटी ट्रांसपोर्ट बस डिपो




आज से राहत की उम्मीद

पिछले दो दिनों से इलेक्ट्रिक बसों के न चलने के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और ऑटो-ई रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूला। डिपो प्रशासन का दावा है कि सोमवार सुबह से पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध रहेंगी जिससे कामकाजी लोगों और छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed