फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chargesheet will filed in the court against former minister Haji Yakub Qureshi in Meerut

यूपी: बड़ी मुश्किल में याकूब, आज दाखिल होगी चार्जशीट, कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने पर की थी 51 करोड़ की घोषणा

Wed, 27 Sep 2023 12:56 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Sep 2023 12:56 AM IST
सार

Meerut News : पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ आज कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होगी। हाजी याकूब ने कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने पर 51 करोड़ की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Chargesheet will filed in the court against former minister Haji Yakub Qureshi in Meerut
हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेनमार्क के कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने पर 51 करोड़ के इनाम की घोषणा के मामले में 16 साल बाद बुधवार को पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होगी। शासन ने हाल ही में इस मामले में पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति दी थी। हाजी याकूब को गैंगस्टर के मामले में बीती 28 अगस्त को ही जमानत मिली थी। करीब आठ माह बाद वह जेल से बाहर आए थे।

विज्ञापन


याकूब कुरैशी ने 17 फरवरी 2006 को फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में हुई सभा में यह विवादित बयान दिया था। तब भाजपा नेता और श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुनील भराला ने आठ अगस्त 2007 को देहली गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए शासन से अनुमति मांगी थी। इसके लिए शासन को केस डायरी भी भेजी गई थी। लेकिन केस डायरी कहीं गायब होने की वजह से शासन से अनुमति नहीं मिल पाई थी। पुलिस की ओर से दोबारा केस डायरी तैयार करते हुए शासन से अनुमति मांगी गई थी। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि शासन से चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति मिल गई है। बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: यूपी: तन पर वर्दी पर मन खुश नहीं, दरोगा ने इस्तीफे में लिखी ऐसी बात, हर कोई हैरान, खूब चर्चा में है मामला

गैंगस्टर के मामले में मिली थी जमानत
31 मार्च, 2022 को याकूब और उनके दोनों बेटों सहित 17 लोगों पर अवैध तरीके से मीट फैक्टरी चलाने का आरोप लगाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद नवंबर में पुलिस ने याकूब व उसके दोनों बेटे इमरान, फिरोज सहित सात लोगों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। सात जनवरी 2023 को याकूब को इस मामले में जेल भेज दिया गया था। इस मामले में 28 अगस्त को उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed