{"_id":"5e0666fa8ebc3e87a0235414","slug":"charge-sheet-to-ten-including-md-strict-superintending-engineer-meerut-news-mrt460867933","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी सख्त, अधीक्षण अभियंता सहित दस को चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी सख्त, अधीक्षण अभियंता सहित दस को चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडी सख्त, अधीक्षण अभियंता सहित दस को चार्जशीट
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आसान किश्त योजना में खराब प्रगति पर अधीक्षण अभियंता संभल सहित दस अधिशासी अभियंताओं को चार्जशीट देने का फरमान सुनाया है। उन्होंने संभल के बबराला एसडीओ और अवर अभियंता को योजना में शिथिलता बरतने का दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एमडी पावर अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने विद्युत वितरण मंडल संभल और अमरोहा में ‘आसान किश्त योजना’ की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान योजना के प्रति अभियंताओं की भारी लापरवाही देख वह नाराज हो गए। उन्होंने योजना में खराब प्रगति पर तत्काल प्रभाव से अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल-संभल, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड-बबराला (संभल), चांदपुर, नकुड़, विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय (धामपुर), चंदौसी, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड-रामपुर मनिहारन (सहारनपुर), अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम (सहारनपुर), अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड-देवबंद और अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड-नगीना (बिजनौर) को चार्जशीट दी। इसके अलावा योजना के पंजीकरण में शिथिलता बरतनें पर बबराला (संभल) के उपखण्ड अधिकारी राम मिलन और अवर अभियंता ओम प्रकाश पटेल को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के एलएमवी-1 (अधिकतम 4 किलो वाट के विद्युत भार तक) श्रेणी के सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए ‘आसान किश्त योजना’ में पंजीकरण में तेजी लाएं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।