फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Charge sheet prepared against the person who brutalized a two year old child

Meerut News: दो साल की मासूम से हैवानियत करने वाले के खिलाफ आरोप-पत्र तैयार

Wed, 16 Oct 2024 05:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet prepared against the person who brutalized a two year old child
मेरठ। दो साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव नाले में फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी मोईश के खिलाफ आरोप-पत्र तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों की गवाही को आधार बनाया है। फोरेसिंक जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत है, जिससे उसे कड़ी सजा मिलेगी।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र में 17 अगस्त की रात झुग्गी के बाहर परिवार चारपाई पर सो रहा था। चारपाई पर उनकी दो साल की इकलौती बेटी भी सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे पिंकी छोले भटूरे रेस्टोरेंट पर काम करने वाला मोईश निवासी जझियाना पूर्णिया बिहार वहां पहुंचा। नशे में धुत मोईश परिजनों के पास सो रही बच्ची को अगवा कर ले गया। बच्ची रोने लगी तो परिवार के लोगों की आंख खुल गई। वह मोईश के पीछे दौड़े, लेकिन वह नाले किनारे पेड़ों के नीचे छिप गया। यहां मोईश ने मासूम से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपी ने बच्ची को चुप कराने के लिए उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आबू नाले में शव फेंककर भाग निकला। तलाश कर रहे परिजनों को करीब साढ़े तीन बजे नाले में बच्ची के पैर दिखाई दिए। नाले से निकाल कर परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। लोगों ने आरोपी मोईश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस की गिरफ्त से छूटकर आरोपी मछेरान की तरफ भाग निकला था। इसके बाद तमंचा लेकर वह शहर से बाहर जाने की फिराक में था। तभी पुलिस ने उसे घेर लिया। जिस पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रकाशचंद अग्रवाल ने बताया कि मुकदमे में आरोप-पत्र तैयार कर एसपी सिटी ऑफिस भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को चारपाई से उठाते हुए भी सीसीटीवी में कैद हुआ है। इसके अलावा मौके पर मौजूद गवाहों के बयान भी आरोप-पत्र में शामिल किए गए हैं। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद इसे भी कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed