{"_id":"641a1cde5766e69b04087177","slug":"charas-suppliers-were-set-free-meerut-news-c-14-1-mrt1004-163070-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चरस सप्लाई करने वालों को सेटिंग करके छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चरस सप्लाई करने वालों को सेटिंग करके छोड़ा
Wed, 22 Mar 2023 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने चरस सप्लाई करते महिला सहित दो लोग पकड़े थे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने सेटिंग करके उन्हें छोड़ दिया। पोल खुली तो अफसरों ने दोबारा से आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम लगा दी। सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह का कहना है कि जिस गाड़ी में आरोपियों को बताया गया है, वह ट्रेस कर ली गई है और चालक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
सोमवार रात पुलिस की फैंटम व चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक कार को चेकिंग के लिए रोका था, जिसमें एक युवक और एक महिला बैठे थे। तलाशी लेने पर कार में चरस मिली। पुलिसकर्मी दोनों को पुलिस चौकी ले आए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने आरोपियों से डील की तो कार सवार युवक ने अपने साथियों को चौकी पर बुलाया और पुलिसकर्मियों को 1.50 लाख सौंप दिए। इसके बाद आरोपी कार में बैठकर चले गए।
पुलिसकर्मियों की डीलिंग के समय एसएसपी वर्चुअल मीटिंग ले रहे थे। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने सीओ ब्रह्मपुरी को जांच के निर्देश दिए। सीओ ने इंस्पेक्टर से लेकर चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा। सीओ ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो कार का नंबर ट्रेस हो गया। कार दिल्ली नंबर की निकली। कार चालक से बात कर मेरठ बुलाया गया। सीओ ने तीनों पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए है। माना जा रहा है कि कार में बैठी महिला टीपीनगर की रहने वाली है, जिसको दिल्ली का युवक चरस देने आया था।
विज्ञापन
...
शॉप्रक्सि माल पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों द्वारा चेकिंग के दौरान कार पकड़ने और फिर छोड़ने की शिकायत मिली है। सीओ ब्रह्मपुरी की जांच रिपोर्ट के बाद सच सामने आएगा। उसके बाद ही पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी