{"_id":"659b99f1e88e6d08de095195","slug":"chaos-on-highway-in-the-name-of-farewell-party-students-created-ruckus-fireworks-and-stunts-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हुड़दंग: फेयरवेल पार्टी के नाम पर छात्रों ने मचाया उत्पात, जमकर की आतिशबाजी, दिखाए स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हुड़दंग: फेयरवेल पार्टी के नाम पर छात्रों ने मचाया उत्पात, जमकर की आतिशबाजी, दिखाए स्टंट
Mon, 08 Jan 2024 12:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हुड़दंग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रविवार शाम को फेयरवेल पार्टी के नाम पर कार सवार छात्रों ने जमकर हुड़दंग मचाया। छात्र गाड़ियों पर खड़े होकर स्टंट करते हुए दिखाई दिए। जगह-जगह आतिशबाजी भी की। इससे अन्य वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
छात्र मोदीपुरम के ही एक बड़े स्कूल के बताए जा रहे हैं। रविवार को 12वीं कक्षा के छात्रों की फेयरवेल पार्टी मनाई गई। छह गाड़ियों में सवार होकर छात्र दिल्ली-देहरादून हाईवे पर निकल गए। छात्र खिड़कियों को खोलकर स्टंट करने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Weather Update UP: सर्दी का सितम जारी, नैनीताल से भी ठंडा रहा मेरठ, पांच दिन से नहीं निकली धूप
विज्ञापन
कुछ छात्रों की गाड़ियों पर झंडे भी लगे थे। छात्रों ने दूसरी गाड़ियों को ओवरटेक भी किया। इससे दूसरे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। छात्रों ने न खुद की और न ही दूसरों की जान की परवाह की।
हाईवे पर हुड़दंग स्टंटबाजी, आतिशबाजी से राहगीर परेशान हो गए। ट्रैफिक नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां गईं। हाईवे पर 30 मिनट से भी अधिक समय तक स्टंटबाजी होती रही, लेकिन पुलिस कहीं नजर नहीं आई। पुलिस ने बताया कि वीडियों की जांच कर छात्रों को चिह्रिनत किया जाएगा।