{"_id":"60b3fa378ebc3ebb265202dd","slug":"chaos-erupts-at-dusk-on-jagriti-vihar-extension-city-news-mrt5405801114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागृति विहार एक्सटेंशन पर शाम होते ही पसर जाती है अराजकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागृति विहार एक्सटेंशन पर शाम होते ही पसर जाती है अराजकता
विज्ञापन

- रोड पर लग जाता है बाइक स्टंट करने वालों का जमावड़ा
मेरठ। भाजयुमो जागृति विहार मंडल के उपाध्यक्ष अनुज भड़ाना की मौत को जागृति विहार एक्सटेंशन रोड पर पसरी अराजकता से जोड़ा जा रहा है। शाम होते ही यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई है। इसके लिए वह पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका साफ कहना है कि अगर यह अराजगता नहीं थमी तो लोग खुद इसके विरोध में खड़े होंगे।
जागृति विहार एक्सटेंशन रोड बेहद चौड़ा है। आसपास की हरियाली यहां लोगों को रिझाती है, जिस कारण लोग यहां ‘इवनिंग वाक’ के लिए पहुंचते हैं। महिलाओं की संख्या भी अधिक होती है। ऐसी स्थिति में पिछले कुछ समय से असामाजिक तत्वों की उपस्थिति भी यहां देखी गई है। बाइक पर युवाओं की टोलियां यहां हुड़दंग मचाती हैं। यहां स्ट्रीट लाइटें भी नहीं है। चार पहिया वाहन भी कई बार रेस लगाते दिखे हैं। शनिवार को बाइक भिड़ंत में अनुज भड़ाना की मौत से लोग आक्रोशित हैं।
क्षेत्रीय लोगों में बढ़ रही नाराजगी
जागृति विहार एक्सटेंशन रोड पर भीड़ कुछ समय से बढ़ गई है। अब तो बच्चियों के साथ यहां आने से डर लगता है। लड़कों की टोलियां हुड़दंग मचाती हैं। किसी को टोको तो वह अभद्रता पर उतर आता है। कोई देखने वाला नहीं है। - विनीता, जागृति विहार
विज्ञापन
पुलिस नहीं जागी तो हम देंगे सबक
यह जानकारी मिली है कि जागृति विहार एक्सटेंशन पर बाइक और कार सवार युवकों का उत्पात रहता है। जल्द पुलिस अफसरों से बात होगी। फिर भी कोई एक्शन न हुआ तो खुद ऐसे लोगों से निपटेंगे। - अक्षय भड़ाना, काजीपुर, भाजयुमो नेता