फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaos erupts at dusk on Jagriti Vihar Extension

जागृति विहार एक्सटेंशन पर शाम होते ही पसर जाती है अराजकता

Mon, 31 May 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Chaos erupts at dusk on Jagriti Vihar Extension
जागृति विहार एक्सटेंशन पर शाम होते ही पसर जाती है अराजकता
विज्ञापन

- रोड पर लग जाता है बाइक स्टंट करने वालों का जमावड़ा
मेरठ। भाजयुमो जागृति विहार मंडल के उपाध्यक्ष अनुज भड़ाना की मौत को जागृति विहार एक्सटेंशन रोड पर पसरी अराजकता से जोड़ा जा रहा है। शाम होते ही यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई है। इसके लिए वह पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका साफ कहना है कि अगर यह अराजगता नहीं थमी तो लोग खुद इसके विरोध में खड़े होंगे।
जागृति विहार एक्सटेंशन रोड बेहद चौड़ा है। आसपास की हरियाली यहां लोगों को रिझाती है, जिस कारण लोग यहां ‘इवनिंग वाक’ के लिए पहुंचते हैं। महिलाओं की संख्या भी अधिक होती है। ऐसी स्थिति में पिछले कुछ समय से असामाजिक तत्वों की उपस्थिति भी यहां देखी गई है। बाइक पर युवाओं की टोलियां यहां हुड़दंग मचाती हैं। यहां स्ट्रीट लाइटें भी नहीं है। चार पहिया वाहन भी कई बार रेस लगाते दिखे हैं। शनिवार को बाइक भिड़ंत में अनुज भड़ाना की मौत से लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों में बढ़ रही नाराजगी
जागृति विहार एक्सटेंशन रोड पर भीड़ कुछ समय से बढ़ गई है। अब तो बच्चियों के साथ यहां आने से डर लगता है। लड़कों की टोलियां हुड़दंग मचाती हैं। किसी को टोको तो वह अभद्रता पर उतर आता है। कोई देखने वाला नहीं है। - विनीता, जागृति विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस नहीं जागी तो हम देंगे सबक
यह जानकारी मिली है कि जागृति विहार एक्सटेंशन पर बाइक और कार सवार युवकों का उत्पात रहता है। जल्द पुलिस अफसरों से बात होगी। फिर भी कोई एक्शन न हुआ तो खुद ऐसे लोगों से निपटेंगे। - अक्षय भड़ाना, काजीपुर, भाजयुमो नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed