{"_id":"6ab12cb03cc4b370c2091013","slug":"chants-hailing-goddess-baglamukhi-echoed-during-the-ganpati-festival-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113671-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गणपति महोत्सव में गूंजा मां बगलामुखी का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गणपति महोत्सव में गूंजा मां बगलामुखी का जयघोष
विज्ञापन
भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु, मां शेरावाली और पंचमुखी शिव की झांकियों ने मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। रामलीला मैदान में हिंदू युवा संगठन की ओर से आयोजित 11वें गणपति महोत्सव के सातवें दिन मां बगलामुखी के जागरण का आयोजन किया गया। भजन गायकों की प्रस्तुतियों और धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में डुबोए रखा। पंडाल गणपति बप्पा मोरया और माता के जयकारों से गूंजता रहा।
शुभारंभ गणपति महाराज के पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। गणपति महाराज की महाआरती की गई। मुख्य अतिथि एडवोकेट प्रमोद सैनी, अतुल गुप्ता और रजत गोयल का आयोजकों ने पटका पहनाकर स्वागत किया। हस्तिनापुर से पहुंची भजन गायिका रिंकी कश्यप और मेरठ के गायक विकास सिंघल ने मां भगवती और गणपति महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। जागरण में मां बगलामुखी का विधिवत आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मां शेरावाली, पंचमुखी भगवान शिव और राधा-कृष्ण के महारास की धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान पंडाल में लगातार जय माता दी और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे।
संचालन सोनू शर्मा ने किया। जागरण का समापन सुबह आरती के साथ हुआ। श्रद्धालुओं को पुलाव का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अमन गुप्ता, अनिल गुप्ता, ललित गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, सनी गुप्ता, राकेश कुमार, राजकुमार जाटव, ओम गुप्ता, प्रमोद सक्सेना, अंकित बाली, रजत गोयल, विकास पाल, वंश गोयल, सिद्धार्थ पुष्पक, आशीष विश्वकर्मा और रितिक कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।