फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Changing Weather Triggers Seasonal Illnesses, Hospitals See Rise in Patients

मेरठ: बदलते मौसम ने बढ़ाई बीमारी, अस्पतालों में मरीजों की भीड़; खांसी-जुकाम, बुखार और बदन दर्द के मरीज बढ़े

Thu, 01 Oct 2026 10:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Oct 2026 10:30 AM IST
सार

मेरठ में बारिश के बाद बदले मौसम से वायरल बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 4251 मरीज पहुंचे।

विज्ञापन
Changing Weather Triggers Seasonal Illnesses, Hospitals See Rise in Patients
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पिछले कई दिनों से हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह और शाम ठंड का एहसास होने के साथ ही खांसी-जुकाम, बदन दर्द और बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। शहर और देहात क्षेत्र में वायरल संक्रमण के मरीज अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें
पीएल शर्मा जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज समेत शहर के निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कुल 4251 मरीज पहुंचे। अस्पतालों में पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर के कक्ष और दवा काउंटर तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि मौसम में अधिक नमी और तापमान में अचानक बदलाव के कारण वायरल संक्रमण बढ़ सकता है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चे और बुजुर्ग मौसमी संक्रमण की चपेट में जल्दी आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम हत्याकांड: जज के सवाल पर मुस्कान ही बोली, पहले खामोश रहे दोनों आरोपी, फैसला सुन रोते हुए बैरक लौटे

डेंगू और स्वाइन फ्लू का भी खतरा
शहर में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं, जबकि डेंगू के भी मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में ऐसे मरीजों के उपचार के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने डेंगू और स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग वार्ड और जरूरी दवाओं का स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

मेरठ में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले भी अस्पतालों को सतर्क रहने और संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच कराने के निर्देश दे चुका है।

लापरवाही से बचें, तीन दिन से ज्यादा बुखार हो तो कराएं जांच
फिजिशियन डॉ. वीके बिंदरा ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान खानपान और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है। खुले में रखे या कटे हुए फल और फास्ट फूड से बचें। खांसी या बुखार होने पर पीने के पानी को उबालकर इस्तेमाल करें।

उन्होंने बताया कि अगर बुखार तीन दिन से ज्यादा रहता है तो खुद से मेडिकल स्टोर से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और जरूरत के अनुसार ब्लड टेस्ट भी कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed