{"_id":"6522ff8f3964a5985303ec34","slug":"changing-weather-is-making-sick-3677-got-treatment-na-news-c-29-1-mng1002-9106-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बदलता मौसम कर रहा बीमार, 3677 ने कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बदलता मौसम कर रहा बीमार, 3677 ने कराया उपचार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम में लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। सबसे अधिक मरीज बुखार के मिले। 3677 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया।
रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3677 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। इनमें 1353 पुरुष, 1396 महिलाएं और 928 बच्चे शामिल हैं। सबसे अधिक संख्या में 1093 मरीज बुखार व अन्य, 582 मरीज गैस्ट्रो और 469 मरीज त्वचा की शिकायत लेकर पहुंचे। इनके अलावा खांसी, नजला और जुकाम लोगों को परेशान कर रहा है। उधर, जिला चिकित्सालय में भी मरीजों की भीड़ आए दिन बढ़ती जा रही है। जिला चिकित्सालय में बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित मरीज भर्ती हैं। रोजाना 10 हजार से अधिक जांच कराई जा रही हैं।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि इन दिनों वायरल, टायफाइड और डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसमें मरीजों की तेजी से प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। डेंगू, वायरल और टायफाइड बुखार लोगों को तपा रहा है, उनका कहना है कि अस्पताल में बुखार के मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
-- -- --
इनसेट
डेंगू की चपेट में आए सात मरीज
मुजफ्फरनगर में डेंगू मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को भी सात मरीजों को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 226 पर पहुंच गई है। उधर, डेंगू से पीड़ित सात मरीज जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। बता दें कि जिले में इस साल अब तक 226 मरीज डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। सितंबर माह में सबसे अधिक मरीज सामने आए।
-- -- -- -- --
इनसेट
इन बातों का रखें खास ख्याल
-बुखार के मरीज नारियल पानी का इस्तेमाल करें।
-पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और मच्छर से बचें।
-ताजा फल खाएं और तरल पदार्थों का सेवन करें।
-कटे हुए ज्यादा देर रखे हुए फलों का सेवन ना करें।
-बासी खाना खाने से बचें और तले भुने का परहेज करें।