फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Change in weather is making the sick...full of patients in hospitals

Meerut News: मौसम का बदलाव कर रहा बीमार...अस्पतालों में मरीजों की भरमार

Tue, 14 Jan 2025 01:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:36 PM IST
विज्ञापन
Change in weather is making the sick...full of patients in hospitals
इकरार अहमद.... जिला अस्पताल की ओपीडी में खून की जांच कराते मरीज। - फोटो : संभल में बनी दुकानें।
फोटो
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में पहुंचे 4729 मरीज

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सुबह और रात में तेज ठंड, दिन में में तेज धूप। कभी बारिश तो कभी कोहरा। मौसम का यह बदलाव लोगों को बीमार कर रहा है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 4729 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा संख्या खांसी, जुकाम, बुखार और गले में इन्फेक्शन आदि के मरीजों की रही। एलोपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सक इससे बचने का खानपान और रहन सहन में एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
आयुर्वेदाचार्य डॉ. बृजभूषण शर्मा ने बताया कि घर में या बाहर रोजाना 15-20 मिनट कसरत करें, ताकि शरीर से थोड़ा-बहुत पसीना जरूर निकले। ठंडी चीजों मसलन फ्रीज से निकले पदार्थ का उपयोग बंद कर दें। उन्होंने बताया कि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लहसुन, अदरक और मेवों का उपयोग करें। यह काफी लाभप्रद है। भोजन में पपीता, कद्दू, गाजर, टमाटर, पालक साग, अमरूद जैसी मौसमी सब्जियों और फलों का सेवन फायदेमंद होता है। इनसे शरीर का तापमान मौसम के मुताबिक गर्म रहेगा। संक्रमण से बचने के लिए रोज सुबह एक लौंग खाना भी लाभप्रद है। कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि जाड़े में उनकी त्वचा कड़ी या सुन्न हो जाती है। सुन्न हिस्से को गुनगुने पानी में थोड़ी देर रखने से आराम मिलता है
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि ठंड का मौसम सीधे तौर पर बीमार नहीं बनाता, लेकिन इससे बीमार होने की आशंका बढ़ सकती है। सर्दियों में सर्दी और फ्लू जैसी बीमारियां ज्याता होती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ठंडी और सूखी हवा में वायरस और बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। प्रदूषित हवा भी श्वसन तंत्र पर बुरा असर डालती है और गले में इन्फेक्शन का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed