{"_id":"5dffd3c18ebc3e87af441e83","slug":"chandigarh-captured-the-all-india-football-trophy-meerut-news-mrt4600912197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया फुटबाल ट्रॉफी पर चंडीगढ़ का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया फुटबाल ट्रॉफी पर चंडीगढ़ का कब्जा
विज्ञापन

मेरठ। कैंट स्थित रजबन मैदान पर आयोजित छठे जगन सिंह तोमर ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का रोमांच रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त हो गया। फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ फुटबाल क्लब ने मेरठ यूनाइटेड यूपी को ट्राई ब्रेकर के जरिये 3-2 से हराया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
31वें मिनट में चंडीगढ़ के काली ने 25 मीटर दूरी से शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। उसके बाद मेरठ यूनाइटेड के खिलाड़ियों ने लगातार गोल के लिये प्रयास किये। मेरठ यूनाइटेड के गोल्डी ने ललित कुमार के शानदार पास पर जोरदार किक लगाकर अविश्वसनीय गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच बराबरी के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल के लिए जूझते नजर आए। लेकिन कोई सफल नहीं हो पाया। मैच बराबरी पर छूटने के बाद निर्णय ट्राई ब्रेकर द्वारा किया गया। जिसमें चंडीगढ़ ने मेरठ यूनाइटेड को 3-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। 5 पेनल्टी किक में से मेरठ यूनाइटेड 2 गोल कर पाया, जबकि चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने 3 गोल कर डाले। चंडीगढ़ के गुरतेज सिंह ने शानदार गोल कीपिंग करते हुए 2 गोल रोके, जिससे मेरठ यूनाइटेड की जीत की उम्मीदें समाप्त हो गईं। मुख्यातिथि स्व. चौधरी जगन सिंह तोमर की धर्मपत्नी हेल्प प्वाइंट की निदेशक कृष्णा तोमर ने विजेता टीम को 31 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये सम्मानित राशि वितरित की। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चंडीगढ़ के कर्ण सिंह, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर गुरतेज सिंह, सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड काली, सर्वश्रेष्ठ मिड फिल्डर मेरठ यूनाईटेड के गोल्डी रहे। आयोजक सचिव पवन तोमर ने बताया फाइनल मुकाबले से लड़कियों का एक शो मैच कराया गया। जिसमें डीएफए ने आर्मी स्कूल को 2-1 से हराया।
ये लोग रहे मौजूद
विशिष्ट अतिथि कर्नल संजय बर्बर, उनकी धर्मपत्नी रेनुका बर्बर, पुनीत खन्ना, दिनेश मिश्रा, डॉ. गीता राठी, नीशा तोमर, एलपी सिंह, अशोक भटनागर, राजेश यादव, मैच निर्णायक अमित चौधरी, सुशील भटनागर, रोहित बंसल मौजूद रहे।