फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chances of rain for two days, temperature will drop

Meerut News: दो दिन बारिश के आसार, गिरेगा तापमान

Mon, 20 Mar 2023 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain for two days, temperature will drop
मोदीनगर (मेरठ)। रविवार को दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चला। मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि, अभी दो दिन बारिश के आसार हैं। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। बारिश के बाद मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार आया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश व तेज हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आई। बारिश से फसलों को नुकसान हुआ। खेतों में सरसों व गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। डॉ. एन सुभाष का कहना है कि फसलों को नुकसान से बचाने के लिए खेतों में नालियां बनाएं। ताकि, बारिश का पानी खेत में न भरे। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदूषण से मिली राहत
दो दिन पहले शुरू हुई बारिश से एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक श्रेणी से नीचे आ गया। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 105 दर्ज किया गया। गंगानगर में एक्यूआई का स्तर 92 रहा। जयभीमनगर में 116 व पल्लवपुरम में 107 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed