फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chanakya drama staged at CCS University

Meerut: पद्मश्री मनोज जोशी बोले- जातिवाद हमारे धर्म और वेद में कहीं नहीं, इसे आक्रांता लेकर आए हैं

Sun, 02 Apr 2023 10:54 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Apr 2023 10:54 PM IST
सार

मंचन के दौरान मगध में नंद की सभा का दृश्य दिखाया गया। प्रजा का असंतोष दिखाया और चंद्र गुप्ता मौर्य ने सबको एकजुट कर अखंड भारत की स्थापना की।

विज्ञापन
Chanakya drama staged at CCS University
नाटक चाणक्य का मंचन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीसीएस यूनिवर्सिटी स्थित नेता जी सुभाष चंद्र प्रेक्षाग्रह को तक्षशिला नगरी की तरह सजाया गया। मौका था दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के द्वारा ज्वलंत ऐतिहासिक हिंदी नाटक "चाणक्य" की पद्मश्री मनोज जोशी के द्वारा प्रस्तुति का। मनोज जोशी ने क्रांतिधरा को प्रणाम कर नाटक मंचन आरंभ किया।   

विज्ञापन


मनोज जोशी ने दिखाया तक्षशिला में आचार्य चाणक्य कुलपति थे और देश को एकजुट करने करने के लिए चल दिए। 200 ईसा पूर्व अशोक और फिर अलेक्जेंडर फिलिप के विषय मे बताया। तब अम्बी ने अलेक्जेंडर संधि कर ली। नाटक आरंभ हुआ तो मंच पर संस्कृत मंत्रोच्चारण करते आचार्य चाणक्य दिखाई दिए। गोपालक के बाल प्रश्नों के आचार्य चाणक्य ने उत्तर दिए। अलेक्जेंडर की भी चाणक्य ने प्रशंसा करते योद्धा के कर्म बताए।
विज्ञापन


इस बीच आचार्य चाणक्य को क्रीड़ा स्थल पर लेने महाराज पुरु पहुंचे। चाणक्य ने समस्त भारत को एकजुट करने का आह्वान किया। इस बीच अपने शिष्य धर्मच के विषय में बताया। पुरु राज को युद्ध से पूर्व चाणक्य ने युद्ध में विभिन्न नीति और धर्म युद्ध के विषय में बताया। अलेक्जेंडर की मृत्यु के बाद चाणक्य देश भ्रमण पर निकले। तब आचार्य की कुमार मौर्य से मिले। इस बीच मगध में धनानंद के दोष को दिखाया गया। इस बीच अमात्य और चंद्रगुप्त के बीच संवाद को दिखाया गया। चाणक्य ने चंद्र गुप्त के पूरे भारत का सम्राट बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मगध में नंद की सभा का दृश्य दिखाया गया। प्रजा का असंतोष दिखाया और चंद्र गुप्ता मौर्य ने सबको एकजुट कर अखंड भारत की स्थापना की। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन केंद्रीय मंत्रियों संजीव बालियान और संस्था पदाधिकारियों ने किया। अतिथियों के स्वागत के बाद कार्यक्रम आरंभ हुआ। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के विषय में बताया। चाणक्य तीसरी बार देख रहा हूँ। पहली बार संसद में देखा था। मंच संचालन कर रहे पीडब्ल्यूडी मंत्री देवबंध विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने बताया कि जीवन में मुश्किल परिस्थितियों में आशीष ने हर बार मदद की। उन्होंने बताया कि संस्था कुष्ठ रोगी सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मनोज जोशी की टीम 40 दिनों से कार्यक्रम की तैयारी कर रही हैं। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष विजय राज सिंह रहे। कार्यक्रम में मंत्री सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल के अलावा विधायक व अन्य नेता मौजूद रहे।

कुष्ठ पीड़ितों को दे रहे चिकित्सा
भाजपा नेता दीपक शर्मा ने बताया कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार हजारों कुष्ट रोगी लोगों के बच्चों के भविष्य बनाने के लिए 26 वर्ष से सेवा कार्य कर रहे हैं। संस्था के संस्थापक हरिद्वार चंडीघाट डॉ. आशीष बच्चों के लिए भोजन और पढाई पर ध्यान दे रहे हैं। कई बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बने हैं। संस्था के द्वारा  दो होस्टल, पैर मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज बनाकर सेवा कर रहा है। इसके साथ ही गंगा वाटिका बालिका छात्रावास भी बनाया गया है। डॉ. आशीष ने बताया हमारा संघठन कोई एंजियो नहीं है। मेहनत और लग्न से 27 प्रकार के सेवा आयाम बनाए। भारत विरोधी गतिविधियों को रोका। सनातन धर्म विमुख हो रहे बच्चों को दिशा प्रदान की। 

2.50 घंटे में मनोज जोशी ने बदली समाज की दिशा 
मंच संचालन कर रहे दीपक शर्मा ने बताया कि मनोज जोशी ने हिंदी में अनुवाद कर  चाणक्य नाटक को प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था जब एक हजारवां नाटक प्रस्तुत करेंगे तो वह उसे देखने आएंगे। संसद में भी इस नाटक का मंचन किया। नाटक का मंचन निरंतर समाज सुधार के लिए दिखाया जा रहा है।


कार्यक्रम में हुआ इनका सम्मान
कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध कवि डॉ. हरिओम पवार, मनु गौड़, कमल ठाकुर, अजय गुप्ता वासु, वरुण गोयल, राजेश दीवान को सम्मानित किया गया।

भारत को एकजुट करने का लक्ष्य लेकर चले चाणक्य
मनोज जोशी ने कहा जातिवाद हमारे धर्म वेद कहीं नहीं है। आक्रांता लेकर आए जातिवाद। उन्होंने कहा तब राजनीति में नीति थी अनीति नहीं थी। इस विचार के साथ चाणक्य लक्ष्य लेकर चले। उन्होंने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को पहले प्रधानमंत्री कहकर संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed