फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Challenge: Murder across the border, dead bodies are being dumped in Meerut, police struggling to identify

चुनौती: बॉर्डर पार हत्या, मेरठ में ठिकाने लगाए जा रहे शव, मृतकों की पहचान कराने में छूट रहे पुलिस के पसीने

Tue, 12 Sep 2023 11:30 AM IST
Dimple Sirohi शरद गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
शरद गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Sep 2023 11:30 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी में अपराधी हत्या जैसी वारदातों को बॉर्डर पार अंजाम दे रहे हैं, लेकिन शवों को मेरठ में ठिकाने लगाया जा रहा है। पुलिस के लिए शवों की पहचान कराना चुनौती बन रहा है। कई शवों को आज भी शिनाख्त की दरकरार है।

विज्ञापन
Challenge: Murder across the border, dead bodies are being dumped in Meerut, police struggling to identify
हत्या के मामले, यूपी पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ से सटे जिलों और राज्यों में हत्या कर आसानी से मेरठ में शव को फेंक कर हत्यारे फरार हो जाते हैं, जिस कारण मेरठ पुलिस के सामने शवों की पहचान कराना चुनौती बन रहा है। हाल ही में दौराला के पबरसा मार्ग पर नाले में मिला सिर व हाथ कटा युवक का शव मिलना कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी जिले में लावारिस शव मिल चुके हैं, जिनकी आज तक पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


दो मामलों में दूसरे राज्य व दूसरे जिलों से शवों को लाकर फेंका गया था। हत्यारे बेखौफ शवों को बॉर्डर पार कर आसानी से लेकर आते हैं और मेरठ में ठिकाने लगाने के बाद आसानी से फरार हो जाते हैं। 
विज्ञापन


केस 1 
वर्ष 2009 के जुलाई माह में लावड़ कस्बे के नौ गजा पीर पर एक युवती का शव चादर में लिपटा हुआ मिला था। युवती की पहचान छिपाने के लिए सिर काट दिया गया था। आज तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है, पहचान न होने पर पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut: बरेली जेल से इलाज के लिए आया बंदी मेडिकल कॉलेज से फरार, पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

केस 2 
वर्ष 2015 में दौराला सर्किल के पठानपुरन गांव में एक युवती का शव पड़ा मिला। युवती के कपड़ों को देखकर अंदाजा लगाया गया कि युवती किसी अच्छे घर की रहने वाली है। लगातार पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी, लेकिन यह मामला भी पहचान न होने के चलते फाइलों में दबकर रह गया।

केस 3
13 जून 2019 को लोईया गांव के एक खेत में सिर कटी लाश मिली थी। एक साल बाद युवती की पहचान हिमाचल निवासी एकता के रूप में की गई थी। आरोपी लोईया गांव निवासी विशेष समुदाय का निकला, जिसने युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया और बाद में पोल खुल जाने पर परिजनों संग मिलकर युवती की हत्या कर खेत में दबा दिया था। युवती की पहचान तो भले ही उसकी मां ने हाथ पर लिखे अक्षर से की थी, लेकिन युवती का सिर आज तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। 

केस 4
22 मार्च 2020 को चिंदौड़ी मार्ग स्थित चंद्रमोहन गुप्ता के नलकूप पर एक युवती का शव पानी में पड़ा मिला था। युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने पहचान को लेकर काफी प्रयास किया। बाद में हापुड़ जिले के एक थाने की पुलिस इंचौली थाने पहुंची थी और युवती की पहचान कराई थी। युवती की हत्या प्रेम प्रसंग में परिजनों  ने की थी और शव को लाकर मेरठ जिले में फेंक दिया।

पबरसा मार्ग पर मिली सिर व हाथ कटे युवक के शव की पहचान के प्रयास जारी हैं। जिले के थानों के अलावा मेरठ से सटे जिलों में भी फोटो भेजे गए हैं। सर्विलांस व एसओजी की टीम शव की पहचान कराने में जुटी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। -संजय शर्मा थाना प्रभारी दौराला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed