फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Challans of Rs 20,000 each for 10 two-wheelers on the expressway

Meerut News: एक्सप्रेसवे पर 10 दोपहिया वाहनों के 20-20 हजार रुपये के चालान

Thu, 06 Mar 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Challans of Rs 20,000 each for 10 two-wheelers on the expressway
मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने बुधवार को तीसरे दिन भी अभियान चलाया। इस दौरान दस दोपहिया वाहनों के 20-20 हजार रुपये के चालान काटे गए। यातायात पुलिस ने चालकों को हिदायत दी कि भविष्य में एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन दौड़ाया तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध है। इस नियम का उल्लंघन करने पर 20 हजार रुपये के चालान का प्रावधान है। इसके बावजूद भी रोजाना बड़ी संख्या में एक्सप्रेसवे पर लोग दोपहिया वाहन दौड़ाते हैं। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कई दिन से एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के आवागमन की शिकायत मिल रही थी। इसी के चलते सोमवार से अभियान शुरू कर ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे गए थे। बुधवार को भी अभियान जारी रहा। दस वाहनों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस की एक्सप्रेसवे पर दौड़ने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed