फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Challan of the victim of molestation, police tore the report

छेड़छाड़ पीड़ित पक्ष का चालान, पुलिस ने तहरीर फाड़ी

Thu, 05 Jun 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Challan of the victim of molestation, police tore the report
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर फाड़कर फेंक दी। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत में बताया कि 30 मई को गांव निवासी आरोपी उसके घर में घुस आए और उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट की। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 1 जून को आरोपी फिर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके बेटे के साथ गाली गलौज की। बेटे ने गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर पीड़ित व पड़ोसी युवक जब बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर फाड़कर फेंक दी। पुलिस ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराकर मनमाफिक तहरीर लिखकर आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर रखी है। पुलिस ने उल्टा उसके भतीजे को तहसील रोड से हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया। जबकि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। थाना पुलिस से प्रताड़ित होने के बाद पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed