{"_id":"690b86a68019fa5cac0f3bf7","slug":"challan-issued-to-the-accused-of-molesting-a-girl-in-public-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110303-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरेराह युवती से छेड़छाड़ के आरोपी का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरेराह युवती से छेड़छाड़ के आरोपी का किया चालान
विज्ञापन
नगर के एक मोहल्ले में हुई घटना, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के एक मोहल्ले में बुधवार सुबह एक युवक ने सरेराह एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट भी की। घटना के विरोध में युवती के परिजनों ने मौके पर हंगामा किया और थाने में नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, एक मोहल्ला निवासी युवती किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक उसे मिला और देखते ही अश्लील फब्तियां कसने लगा और छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग गया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक शराब के नशे में अक्सर महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करता है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है। आरोपी विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।