{"_id":"619de8fff591c929c8484755","slug":"challan-deducted-in-delhi-for-the-chairman-s-car-parked-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस का कमाल: मेरठ में खड़ी गाड़ी का दिल्ली में कटा चालान, मोबाइल पर संदेश देख भड़के चेयरमैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस का कमाल: मेरठ में खड़ी गाड़ी का दिल्ली में कटा चालान, मोबाइल पर संदेश देख भड़के चेयरमैन
Wed, 24 Nov 2021 12:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:55 PM IST
सार
मेरठ के दौराला में जिला पंचायत सदस्य सलोनी के पति अनुज चेयरमैन बुधवार सुबह 11:23 पर अपने आवास पर लोगों की समस्या सुन रहे थे कि इसी दौरान उनके मोबाइल पर उनकी गाड़ी का चालान काटे जाने का मैसेज मिला, जबकि उनकी बोलेरो कार उनके आवास पर ही खड़ी थी।
विज्ञापन
चेयरमैन के आवास पर खड़ी बोलेरो व मोबाइल पर पहुंचा संदेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस भी यूपी ट्रैफिक पुलिस की ही तरह वाहनों के चालान काटने में मनमानी कर रही है। बुधवार को इसका ताजा उदहारण उस वक्त देखने को मिला जब मेरठ में घर के अंदर खड़ी गाड़ी का दिल्ली में चालान काट दिया गया और संदेश वाहन मालिक के मोबाइल पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेरठ के दौराला में वार्ड छह के जिला पंचायत सदस्य सलोनी के पति अनुज चेयरमैन बुधवार को बुधवार सुबह 11:23 पर अपने पल्लवपुरम स्थित आवास पर जनता की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान उनकी बोलेरो गाड़ी आवास के बाहर खड़ी हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: अखिलेश और जयंत की मुलाकात ने बढ़ाई दावेदारों की धड़कनें, सीटों पर संशय जल्द होग खत्म
विज्ञापन
आरोप है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 11:23 पर बोलेरो गाड़ी का चालान काट दिया। मोबाइल पर चालान का मैसेज आने पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनीं।
उन्होंने तत्काल गाड़ी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की ओर से दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी गलती बताया। हालांकि बाद में जांच-पड़ताल में सामने आया कि चेयरमैन अपनी गाड़ी लेकर इसी साल अगस्त माह में दिल्ली गए थे। इसी दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में उनकी गाड़ी का चालान कर दिया गया। जिसे नवंबर माह में बुधवार को उनके मोबाइल पर भेजा गया था।