फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chakroad blocked for 70 years freed from encroachment; farmers get relief.

Meerut News: 70 साल से बंद चकरोड़ कब्जामुक्त, किसानों को मिली राहत

Tue, 23 Jun 2026 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Chakroad blocked for 70 years freed from encroachment; farmers get relief.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहटा। गांव जटपुरा में करीब 70 वर्षों से बंद पड़ी चकरोड को मंगलवार को प्रशासन ने कब्जा मुक्त करा दिया। नायब तहसीलदार आदेश कुमार ने राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई तथा अवैध कब्जा हटवाकर चकरोड को चालू कराया। इससे किसानों को अपने खेतों तक आने-जाने में बड़ी राहत मिली है।

जटपुरा गांव निवासी किसान गौरव ने संपूर्ण समाधान दिवस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।मंगलवार को टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची और मौके पर जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर चकरोड की पैमाइश कराई गई, जिसमें कई किसानों का अवैध कब्जा सामने आया। कार्रवाई के दौरान कुछ कब्जाधारकों ने विरोध जताया, लेकिन नायब तहसीलदार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अधिकारियों के सख्त रुख के बाद विरोध शांत हो गया। करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम ने लगभग 500 मीटर लंबी चकरोड को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान कानूनगो बिनेश सोम, लेखपाल शिवानी, विनीत सिंह, कृष्ण पाल सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed