फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chairperson took stock of preparations for Hastinapur fair

Meerut News: चेयरपर्सन ने हस्तिनापुर मेले की तैयारी का जायजा लिया

Wed, 13 Nov 2024 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Chairperson took stock of preparations for Hastinapur fair
हस्तिनापुर। महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी के प्राचीन बूढ़ी गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नगर पंचायत द्वारा आयोजित मेले की तैयारी का चेयरपर्सन सुधा खटीक ने जायजा लिया और सभी तैयारियां को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राचीन हस्तिनापुर में कार्तिक पूर्णिमा मेले के आयोजन के लिए नगर पंचायत की ओर से सभी तैयारी की जा रही है। मेला स्थल पर दुकानदारों के पहुंचकर दुकानों को सजाने का सिलसिला भी तेज हो गया है। मेला 13 से 15 नवंबर तक चलेगा। मंगलवार को चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बूढ़ी गंगा घाट पर पहुंचकर मेले की तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पंचायत के कर्मियों को निर्देश दिए कि जहां पर श्रद्धालु दीपदान करें वह स्थान पूर्ण रूप से साफ और स्वच्छ होना चाहिए। इसके साथ ही मेले को पॉलिथीन मुक्त बनाया जाए। जगह-जगह नगर पंचायत द्वारा डस्टबिन रखवाए जाएं और मेले में पानी के छिड़काव के साथ-साथ चूने का भी छिड़काव किया जाए। डेंगू जैसी बीमारियों से बचने के लिए मेला स्थल पर लगातार फागिंग करने के निर्देश दिए। चेयरपर्सन ने बताया कि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ दुकानदारों को व्यवस्थाओं का अभाव नहीं होगा जिसके लिए नगर पंचायत की चार टीम बनाकर मेला स्थल पर कार्य करेंगे। 24 घंटे यह टीम मेला स्थल पर तैनात रहेगी साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए पुलिस अधिकारी मेला स्थल पर तैनात रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed