फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chairperson stern on illegal construction at the pond; orders demolition.

Meerut News: तालाब पर अवैध निर्माण पर चेयरपर्सन सख्त, ध्वस्तीकरण के निर्देश

Fri, 19 Jun 2026 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Chairperson stern on illegal construction at the pond; orders demolition.
- ईओ को तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका की चेयरपर्सन सबीला बेगम ने कालंद चुंगी स्थित तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चेयरपर्सन ने स्पष्ट किया कि यदि तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण पाया जाता है तो नियमानुसार उसे हटाने और ध्वस्त किया जाए।

चेयरपर्सन ने कहा कि पालिका अभिलेखों में दर्ज तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। पत्र में उल्लेख किया कि पूर्व में भी पालिका स्तर से मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन दोबारा निर्माण शुरू किए जाने की शिकायतें मिली हैं। चेयरपर्सन ने निर्देश दिए कि संबंधित स्थल का तत्काल निरीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जाए। यदि तालाब की भूमि पर किसी प्रकार का अवैध निर्माण पाया जाता है तो नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रुकवाया जाए और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग लेकर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। चेयरपर्सन ने कार्रवाई करने और की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, फोटोग्राफ और संबंधित अभिलेख तीन दिन के भीतर अध्यक्ष कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आयुक्त मेरठ मंडल और जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed