{"_id":"6a3be6622115e63ca0061dc7","slug":"chairman-removed-through-a-no-confidence-motion-prem-singh-appointed-meerut-news-c-73-1-mtd1001-107690-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अविश्वास प्रस्ताव पारित कर सभापति को हटाया, प्रेम सिंह को बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अविश्वास प्रस्ताव पारित कर सभापति को हटाया, प्रेम सिंह को बनाया
Wed, 24 Jun 2026 07:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 24 Jun 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
बहसूमा। झुनझुनी समिति में तहसीलदार निरंकार सिंह मौजूदगी में समिति मैं एहसास पारित होता हुआ
कृषि सेवा सहकारी समिति झुनझुनी में तहसीलदार की मौजूदगी में हुई विशेष बैठक में हुई कार्रवाई
सभापति बिमला देवी के खिलाफ 6-2 से पारित हुए अविश्वास प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कृषि सेवा सहकारी समिति झुनझुनी में बुधवार को बड़ा उलटफेर हुआ। सभापति विमला देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव 6-2 के बहुमत से पारित हो गया। तहसीलदार निरंकार सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई विशेष बैठक के तुरंत बाद संचालक प्रेम सिंह को नया सभापति चुन लिया गया।
दोपहर 12 बजे समिति कार्यालय पर तहसीलदार निरंकार सिंह की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। बैठक में उपसभापति समेत उपेंद्र कुमार, राम चरण, आनंद कुमार, श्याम सिंह व अनिशा ने सभापति विमला देवी पर मनमानी वित्तीय अनियमितता और बोर्ड को विश्वास में न लेने का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। कुल 8 में 6 सदस्य इसके विरोध में खड़े हो गए। उनसे हाथ उठवाकर सभापति विमला देवी को पदमुक्त कर दिया गया। तहसीलदार निरंकार सिंह ने नियमों के तहत पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। अविश्वास पारित होने के बाद मौके पर ही नए सभापति का चुनाव हुआ। 6 सदस्यों ने प्रेम सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। उधर विमला देवी बैठक में मौजूद नहीं थीं। उनके उनके पति कुंवरपाल सिंह ने कहा ये पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है।नव निर्वाचित सभापति प्रेम सिंह ने कहा कि वह समिति किसान हितों के लिए काम करेगी। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।