{"_id":"6a722356447ecad4a90313ce","slug":"chain-and-earring-snatching-incidents-committed-in-the-area-using-a-stolen-sports-bike-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1264550-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्पोर्ट्स बाइक चोरी कर चेन-कुंडल लूट की वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्पोर्ट्स बाइक चोरी कर चेन-कुंडल लूट की वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन
गंगानगर, पल्लवपुरम और नौचंदी थाना क्षेत्र में लूट के आरोपी का सामने आया फुटेज
पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले हापुड़ गया, फिर गाजियाबाद में मिली लोकेशन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पल्लवपुरम, नौचंदी और गंगानगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों कई बाइक सवार बदमाश ने चेन और कुंडल लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि ये सभी वारदातें एक ही बदमाश ने अंजाम दी हैं। पुलिस के हाथ आरोपी बदमाश का सीसीटीवी फुटेज लगा है। अब पुलिस टीमें आरोपी की घेराबंदी में जुट गईं हैं।
27 जुलाई को नौचंदी थाना क्षेत्र के एल-ब्लॉक निवासी रियल स्टेट कारोबारी विक्रांत चौधरी की पत्नी से बाइक सवार बदमाश ने चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। वे अपनी बेटी स्कूल बस पर छोड़कर वापस घर लौट रहीं थीं। वारदात के बाद बदमाश हापुड़ की ओर भाग गया था।
31 जुलाई को पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के फेस-1 निवासी खुशी अपने भाई के घर से लौट रहीं थीं। उल्देपुर चौराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार एक बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली थी।
विज्ञापन
तीन अगस्त को गंगानगर सी- ब्लॉक निवासी बुजुर्ग सुमित्रा देवी घर से टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने एक कान का कुंडल लूट लिया था। पुलिस ने सभी वारदातों के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इससे पता चला कि सभी वारदात एक बदमाश ने की है। आशंका है कि इस बदमाश ने अन्य वारदातें भी की हैं। अब तीनों थानों की पुलिस समेत कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं हैं।
जानकारी मिली है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले स्पोर्ट्स बाइक मेडिकल थाना क्षेत्र से चोरी की थी। उस दौरान भी आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया था। इसी चोरी की बाइक से आरोपी ने वारदात की हैं। पुलिस को गुमराह करने के लिए वारदात के बाद पहले हापुड़ गया। वहां कुछ समय बिताने के बाद आरोपी गाजियाबाद गया है। आरोपी मेडिकल थाना क्षेत्र के जाग्रति विहार का काला ठाकुर बताया जा रहा है। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस ने उसकी घेराबंदी शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- --
एक ही आरोपी ने वारदात की हैं। आरोपी सीसीटीवी में दिखाई दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सभी वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी