फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chaar badamaashon ne lootee baik va ghadee

चार बदमाशों ने लूटी बाइक व घड़ी

Tue, 09 Mar 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
chaar badamaashon ne lootee baik va ghadee
चार बदमाशों ने लूटी बाइक व घड़ी
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी शकील अपाचे बाइक से पत्नी के साथ रविवार को मवाना से लौट रहे थे। ततीना के पास पहुंचते ही बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया और बाइक व घड़ी लूटकर फरार हो गए।

शकील ने बताया कि वे गांव इकला से ग्राम प्रधान पद के चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। रविवार की रात अपाचे बाइक से अपनी पत्नी के साथ इकला से वापस मवाना लौट रहे थे। रात करीब 8.30 बजे ततीना मोड़ के पास पहुंचे तभी एक बाइक पर चार बदमाशों ने तमंचे दिखाते हुए रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित पत्नी व बाइक मौके पर ही छोड़कर भागने लगा। तभी दो बदमाशों ने पीछा कर तमंचे से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुन पीड़ित की पत्नी ने घर पर सूचना दी और भागने लगी तो बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया। बदमाशों ने लोगों का आता देख पत्नी की घड़ी व बाइक लूटकर फरार हो गए। थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed