{"_id":"607204cb8ebc3ed4be2dcf44","slug":"certificate-issued-without-vaccination-meerut-news-mrt533933567","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : टीका लगा नहीं...फिर जारी हो गया सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : टीका लगा नहीं...फिर जारी हो गया सर्टिफिकेट
Sun, 11 Apr 2021 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
मेरठ रुड़की रोड निवासी अजय कुमार ने बताया कि उन्हें टीका नहीं लगा और मेसेज टीका लगने का आ गया है। एसएसडी ब्वायज इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता ने बताया कि दो दिन पहले टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, शनिवार को रजबन स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने गया, मगर कोविड की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट न होने के कारण टीकाकरण नहीं हो सका।
शाम को मेसेज आया कि आपका टीकाकरण सफलतापूर्वक हो गया है। उन्होंने सीएमओ से ऑनलाइन शिकायत कर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग की।
परतापुर की अनीता (54) को बिना टीका लगे सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन वह पारिवारिक कारणों के कारण वैक्सीन के लिए नहीं जा सकी थीं। उनके बेटे के मोबाइल पर सर्टिफिकेट आया है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इनका निस्तारण कराया जाएगा। ब्यूरो