फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   certificate issued without vaccination

लापरवाही : टीका लगा नहीं...फिर जारी हो गया सर्टिफिकेट

Sun, 11 Apr 2021 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 11 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
certificate issued without vaccination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
मेरठ रुड़की रोड निवासी अजय कुमार ने बताया कि उन्हें टीका नहीं लगा और मेसेज टीका लगने का आ गया है। एसएसडी ब्वायज इंटर कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता ने बताया कि दो दिन पहले टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, शनिवार को रजबन स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण कराने गया, मगर कोविड की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट न होने के कारण टीकाकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन


शाम को मेसेज आया कि आपका टीकाकरण सफलतापूर्वक हो गया है। उन्होंने सीएमओ से ऑनलाइन शिकायत कर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग की।

परतापुर की अनीता (54) को बिना टीका लगे सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन वह पारिवारिक कारणों के कारण वैक्सीन के लिए नहीं जा सकी थीं। उनके बेटे के मोबाइल पर सर्टिफिकेट आया है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इनका निस्तारण कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed