फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Central market traders will meet CM today

Meerut News: आज सीएम से मिलेंगे सेंट्रल मार्केट के व्यापारी

Wed, 19 Mar 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Central market traders will meet CM today
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में भूखंड संख्या 661/6 पर भू उपयोग परिवर्तन कर बनाए गए कॉम्पलेक्स को खाली करने की समय सीमा को 21 दिन के लिए बढ़ाया गया है। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। वहीं, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल सकता है। इसके लिए संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों के पदाधिकारियों ने लखनऊ जाने की तैयारी की। सेंट्रल मार्केट की भूमि को मिश्रित भू उपयोग में परिवर्तित करने के साथ अन्य मांगें सीएम के समक्ष रखी जाएंगी। इस प्रकरण में आवास विकास को भी तीन हफ्ते में जवाब देना होगा।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा गया है। लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा गठित टीम में बिजेंद्र अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, नवीन गुप्ता, संजय जैन, दलजीत सिंह, और किशोर वाधवा अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि अभी 21 दिन की मोहलत से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट के व्यापारी किशोर वाधवा ने बताया कि मोहलत के लिए समय बढ़वाने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि आगे व्यापारियों को स्टे मिल जाए। तीन हफ्ते में जनप्रतिनिधियों की मदद से सीएम के सामने भी पूरे विषय को रखा जाएगा। वहीं, लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि आवास विकास परिषद के आला अफसरों के साथ भी बातचीत की गई है। व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ऊर्जा मंत्री से मिले व्यापारी

मेरठ। सेंट्रल मार्केट के मामले में राहत मिलने पर सेंट्रल मार्केट के व्यापारी मंगलवार को ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर से मिले। सोमेंद्र तोमर ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ हैं। इस दौरान जितेंद्र अग्रवाल, मुकेश, सतीश गर्ग, विजय गांधी, विरेंद्र शर्मा आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed