मेरठ। सेंट्रल मार्केट में अवैध के ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ व्यापारी अब दुकानदारों का समर्थन जुटाने में लगे हैं। जनप्रतिनिधियों से मिलकर भी वह लगातार अपना पक्ष रख रहे हैं। दो दिन पहले ही राज्यसभा सदस्य डाॅ. लक्ष्मीकांत बाजपेई की अगुवाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपने लिए राहत की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से उनकी बात सुनी। बृहस्पतिवार को वैष्णव साडीज सेंटर पर मनोज गर्ग की अध्यक्षता में व्यापार संगठनों की बैठक हुई। इसमें एकजुटता का आह्वान कर आगे की रणनीति के लिए विचार विमर्श हुआ। यह भी निर्णय लिया गया कि सभी व्यापार संघ को साथ लेकर वह समस्त जनप्रतिनिधि मेरठ के गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग लेकर बाजार में इस संकट से उबारेंगे। शाम को सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ द्वारा सेक्टर-दो के सभी संगठनों से मिले और बैठक की। इस दौरान किशोर वाधवा, शील शर्मा, महेश चंद, संजय वर्मा, आलोक सोम, प्रदीप, शोभित, अजय वर्मा, शुभम दुबलिश, नानक चंद शर्मा, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद