{"_id":"6ab1572fa3f4029e7d0c8985","slug":"central-market-logo-ka-bayaan-jod-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1308689-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेंट्रल मार्केट न्यूज में अतिरिक्त जोड़ ..वर्जन का जोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेंट्रल मार्केट न्यूज में अतिरिक्त जोड़ ..वर्जन का जोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
- आदेश से भय में व्यापारी, असमंजस
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश से व्यापारियों में चिंता और असमंजस की स्थिति है। मेरठ में भय का माहौल है। संगठन हर व्यापारी के साथ है।- अजय गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ।
- व्यापारियों के लिए शमन नीति लागू करे सरकार
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भारी मन से स्वीकार करते हुए सरकार से व्यापारियों को राहत देने के लिए शमन नीति लागू करने की मांग की है। उजाड़े जाने वाले व्यापारियों के लिए एक या अधिक व्यावसायिक परिसर बनाने की भी मांग करते हैं।- दलजीत सिंह, महामंत्री, संयुक्त व्यापार संघ।
विज्ञापन
- संकट की घड़ी में व्यापारियों के साथ संगठन
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश से व्यापारी संकट में हैं। संयुक्त व्यापार संघ पूरी तरह व्यापारियों के साथ है और उनके हित में जो भी निर्णय होगा लिया जाएगा। व्यापारियों से संपर्क कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। छावनी का संपूर्ण व्यापारी और आवासीय लोग क्षेत्र के लोगों के हैं। - सुधीर रस्तोगी, उपाध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ।
विज्ञापन
- 16 हजार से अधिक भवनों पर कार्रवाई बड़ा संकट
- सुप्रीम कोर्ट का आदेश सर्वमान्य है लेकिन 16 हजार से अधिक भवनों को कार्रवाई की जद में लाना व्यापारियों के लिए बड़ा संकट है। मुख्यमंत्री से ऐसी नीति बनाने की मांग है जिससे व्यापारियों को राहत मिल सके।- अंकित गुप्ता, मंत्री, संयुक्त व्यापार संघ।