{"_id":"6a0b3c9d1d92419fa40a7692","slug":"central-market-ladies-protest-in-front-their-gouse-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1192394-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर के बाहर महिलाओं ने चौपाल लगाकर दिया धरना, कैंट विधायक से मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर के बाहर महिलाओं ने चौपाल लगाकर दिया धरना, कैंट विधायक से मिलीं
विज्ञापन
- शास्त्रीनगर सेक्टर-दो में रविवार को पुलिस ने हटा दिया था टैंट
- सेट बैक के विरोध में दिनभर चिलचिलाती धूप में डटी रही महिलाएं
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सेट बैक के विरोध में पुलिस की सख्ती के बावजूद महिलाओं के इरादे डिगे नहीं हैं। रविवार को सेक्टर-दो में भारी पुलिस बल ने धरनास्थल पर विरोध के बीच टेंट हटा दिया था। सोमवार को महिलाएं धरनास्थल पर ही अपने घर के बाहर इकट्ठा होकर चौपाल लगाकर धरने पर बैठीं। महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक धरना चलता रहेगा। क्षेत्र के कुछ व्यापारियों पर उन्होंने धरना खत्म कराने की साजिश के भी आरोप लगाए। वहीं गोल मंदिर के पास सेक्टर-तीन व चार के चौराहे पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। चिलचिलाती धूप के बीच महिलाएं धरने पर डटी रहीं। शाम को कैंट विधायक अमित अग्रवाल से मिलकर गुहार लगाई।
छोटों का बना रहे निशाना, बड़ों को अभयदान
महिलाओं का कहना है कि अल्प और दुर्बल आय वर्ग के उनके मकान हैं। इनमें छोटी दुकानें कर जैसे-तैसे जीवनयापन कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद घर में दुकानें बंद कर दीं। इसके बावजूद आवास एवं विकास परिषद के अधिकारी सेट बैक छोड़ने के नाम पर डरा रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि ये मकान पिलर पर नहीं बने हैं। महज चार इंच की दीवार पर बने मकान हल्का हथौड़ा चलने पर गिर जाएंगे। आरोप लगाया कि शास्त्रीनगर में ही ब्लॉक हैं, जो उच्च आय वर्ग के हैं। इनमें नामी कंपनियों के शोरूम, बैंक, सैलून, जिम, पार्लर, बेकरी आदि चल रही हैं। इन पर नोटिस लगाने के बजाय छोटे लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
महिलाएं बोलीं, हम व्यापारियों के साथ नहीं
बाजार में व्यापारियों के बीच आपसी गुटबाजी से महिलाएं भी आहत हैं। धरनास्थल पर बैठी महिलाओं का कहना है कि कुछ व्यापारियों ने शिकायत कर उनका टेंट हटवा दिया लेकिन हौसले नहीं तोड़ पाएंगे। उनका कहना है कि कई व्यापारी दुकान खाेलकर व्यापार कर रहे हैं और हमारे घर बचाने की मुहिम में रोड़ा अटका रहे हैं। ऐसे में इन व्यापारियों के खिलाफ आवास एवं विकास परिषद कार्रवाई करता है तो वो विरोध नहीं करेंगी लेकिन अपने घरों पर बुलडोजर किसी भी कीमत पर नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
हनुमान चालीसा का किया पाठ
गोल मंदिर के पास सेक्टर-तीन, चार के चौराहे पर भी महिलाओं ने धरना दिया। धरनास्थल पर भजन-कीर्तन कर हनुमान चालीसा का पाठ कर अपने घर बचाने की प्रार्थना की। शाम को महिलाएं कैंट विधायक अमित अग्रवाल से मिलीं। महिलाओं ने बताया कि कैंट विधायक ने अधिकारियों को फोन पर पूछा कि जब मूल नक्शे ही उपलब्ध नहीं हैं तो मानचित्र आखिर कैसे तैयार कर दिए। इससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि कैंट विधायक ने सहयोग का आश्वासन दिया। दूसरी ओर कुछ महिलाओं का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से लगातार मिल रहे हैं सभी आश्वासन भी दे रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर उनके पक्ष में कोई ठोस पहल होती दिखाई नहीं दे रही है।
-- -- -- -- -- --