Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   central market issue, hearing on 27

Meerut News: सेंट्रल मार्केट के मामले में अब 27 को होगी सुनवाई

Sun, 18 Jan 2026 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
central market issue, hearing on 27
मेरठ। सेंट्रल मार्केट के मामले में आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई को लेकर 27 जनवरी को मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। शुक्रवार को मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन मामला लिस्टिंग पर नहीं आ पाया। आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने बताया कि मामले की गंभीरता से अदालत को अवगत कराते हुए अर्जेंसी प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश जेबी पारदीवाला व केवी विश्वनाथन की खंडपीठ ने अगली तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन


आवास एवं विकास परिषद की स्कीम नंबर सात योजना के तहत शास्त्रीनगर आता है। सेंट्रल मार्केट के आवासीय भवन 661/6 में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर 17 दिसंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। लगातार नोटिस और कागजी कार्रवाई के बाद 25 व 26 अक्तूबर को इसे ध्वस्त कर दिया गया। आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना की ओर से ध्वस्तीकरण पूरी तरह से न किए जाने की बात कहते हुए अवमानना याचिका दायर की गई। इस मामले में एक दिसंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने दो महीने में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दो महीने में रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए थे। दूसरी ओर व्यापारी पक्ष ने लोकेश खुराना पर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ आरोप तय करने की याचिका भी दायर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed