{"_id":"682cc4161497d292e108f216","slug":"central-market-bjp-members-said-that-they-have-talked-to-cm-we-are-with-them-atul-pradhan-said-this-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल मार्केट: भाजपाई बोले सीएम से करी है बात, हम हैं साथ, अतुल प्रधान ने कहा- जो कर सकते हो, वो ही बोलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल मार्केट: भाजपाई बोले सीएम से करी है बात, हम हैं साथ, अतुल प्रधान ने कहा- जो कर सकते हो, वो ही बोलना
Tue, 20 May 2025 11:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 20 May 2025 11:37 PM IST
सार
Meerut News: सुप्रीम कोर्ट ने 661/6 अवैध कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में व्यापारियों की सभी याचिकाएं भी रद्द हो चुकी हैं। मंगलवार को व्यापारियों ने धरना दिया, जिसे कई संगठनों और दलों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट बंद करके धरना देते व्यापारी और नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना पर ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न का आरोप लगा व्यापारियों ने मंगलवार को शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट, जागृति विहार के बाजार बंद रखे। संयुक्त व्यापार संघ और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी समर्थन में उतरे। सपा विधायक अतुल प्रधान भी व्यापारियों के बीच पहुंचे और ऐलान किया कि सरकार और मुख्यमंत्री के समक्ष दोनों सदनों में मामला उठाया जाएगा। हालांकि दोपहर दो बजे के बाद अधिकांश बाजार खुल गया।
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट के 661/6 अवैध कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए हैं। व्यापारियों की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल सभी याचिकाएं भी रद्द की जा चुकी हैं। आवास एवं विकास परिषद ने 52 व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए शिकायत स्पीड पोस्ट के जरिये थाना नौचंदी पुलिस को भेज दी गई है। इससे व्यापारी दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संबोधित करते भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा।
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सेंट्रल मार्केट की लड़ाई में हम सब साथ हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हम लोग हताश जरूर हैं, लेकिन निराश नहीं। उन्होंने कहा कि 12 मई को राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई की अगुवाई में मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि व्यापारी टैक्स देता है, ऐसे में उसकी समस्या भी विचारणीय है।
धरने पर मौजूद व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
जनहित के नाम पर अपना हित साधा
संयुक्त व्यापार संगठन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ व्यापारी नेता अरुण वशिष्ठ ने कहा कि जनहित याचिका में बात जनहित की होती है लेकिन उसके पीछे अपना हित साधा जा रहा है। जब व्यापारी पर मुकदमा होता है तो उसकी पैरवी में धन खर्च होता है, पैसा आरटीआई कार्यकर्ता का भी लगता है। आखिर उनके पास यह धन कहां से आ रहा है। आवास एवं विकास परिषद ने जो टेंडर किया है, वह इतना महंगा है कि इतने में तो बाजार में कई दुकानें बन जाएं।

बंद पड़ा सेंट्रल मार्केट।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल मार्केट की लड़ाई में हम साथ
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री से भी मुलाकात हुई और उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया है। डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अपने तर्कों के साथ पूरा मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री की सहानुभूति व्यापारियों के साथ थी और उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अवलोकन करने के बाद हम व्यापारियों के लिए क्या रास्ता निकाल सकते हैं, उस पर काम करेंगे। व्यापारी नेता किशोर वाधवा ने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना के ब्लैकमेलिंग के विरोध में बाजार बंद किया गया।

सेंट्रल मार्केट बंद कर रैली निकालते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
बंटो मत, एक रहोगे तो ही जीत होगी
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कहते हैं कि बंटो मत। ऐसे में एक रहोगे तो ही जीत होगी। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि आप सुप्रीम कोर्ट की लड़ाई लड़िए, सरकार से बात मनवाने की लड़ाई हम लड़ेंगे।

सेंट्रल मार्केट में एकजुट व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल मार्केट मेरे परिवार की तरह, यहीं बीता बचपन
सरधना विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि मंच पर आकर वो ही बोलें जो कर सकते हैं। सेंट्रल मार्केट मेरे परिवार की तरह है, यहीं मेरा बचपन बीता। शासन प्रशासन चाहे तो कोई भी तोड़ने नहीं आ सकता। प्रशासन अपनी पर आए तो कुर्की वाले घर को नेस्तनाबूद कर दे और कई बार पांच बर्तन, टूटी कुर्सी लेकर कागजों में चढ़ाकर काम पूरा कर देते हैं।
विनीत शारदा पर तंज कसते हुए बोले कि उन्होंने भाजपा को पूरा जीवन दे दिया लेकिन पार्टी ने उन्हें क्या दिया, इनके हाथ मजबूत करो। अतुल प्रधान ने कहा कि धरना प्रदर्शन करना हो या कहीं आवाज पहुंचानी हो तो उसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं। अभी सदन चलेगा तो नियम 56 के तहत सेंट्रल मार्केट का मामला मुख्यमंत्री और सरकार के सामने उठाया जाएगा।

बंद पड़ा बाजार।
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर भी अपने क्लीनिक बंद रखेंगे
डॉक्टर संजय गोयल ने कहा कि आईएमए भी व्यापारियों के साथ है। ध्वस्तीकरण के विरोध में मेरठ बंद होता है तो डॉक्टर भी अपने क्लीनिक बंद रखेंगे।
गलियों में खुली दुकानें, कुछ दुकानें आधी खुलीं
सेंट्रल मार्केट में गली-गली में दुकानें हैं। बंद के दौरान मुख्य बाजार तो बंद रहा लेकिन गलियों की कई दुकानें खुली रहीं। वहीं व्यापारी नेता खुद तो धरने पर बैठे लेकिन कुछ की दुकानें खुली रहीं। कई दुकानों के आधे शटर गिरे रहे और बिक्री होती रही।