फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Census duty should be assigned only in Anganwadi areas.

Meerut News: आंगनबाड़ी के कार्यक्षेत्रों में ही लगाई जाए जनगणना की ड्यूटी

Fri, 24 Apr 2026 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Census duty should be assigned only in Anganwadi areas.
- आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने प्रशासन के समक्ष उठाई मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने प्रशासन से मांग की है कि कार्यकर्ताओं की जनगणना के कार्य में ड्यूटी उनकी इच्छा और उनके कार्यक्षेत्र के अनुसार ही लगाई जाए ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
संघ की जिला अध्यक्ष संतोष परमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिलाधिकारी और नगर निगम मेरठ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि किसी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ड्यूटी उसके मूल कार्यक्षेत्र से बाहर न लगाई जाए बल्कि उसी क्षेत्र में निर्धारित की जाए जहां वह पहले से कार्यरत है।
विज्ञापन

संतोष परमार ने बताया कि वर्तमान में कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी गांवों से दूर शहरों में लगा दी गई है। इससे उन्हें आने-जाने में दिक्कतों के साथ-साथ अतिरिक्त समय और आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में ड्यूटी होने के कारण कार्यकर्ताओं को सुरक्षा और सुविधाओं की भी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनके कार्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अनीता त्यागी का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहले से ही अपने-अपने क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में लगी रहती हैं। ऐसे में जनगणना जैसे अतिरिक्त कार्य के लिए उन्हें दूर भेजना उनके नियमित कार्यों को भी प्रभावित कर रहा है। नीलम शर्मा, सुमन, जगरोशनी, सविता, रुकमणि, कमला आदि कार्यकर्ताओं ने अपनी ड्यूटी बाहर लगाने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed