फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cement seller to testify in Saurabh Rajput murder case on Monday

सौरभ राजपूत हत्याकांड में सोमवार को सीमेंट विक्रेता की गवाही होगी

Sat, 30 Aug 2025 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Cement seller to testify in Saurabh Rajput murder case on Monday
मेरठ। ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में सोमवार को सीमेंट विक्रेता आशु की कोर्ट में गवाही होगी। शुक्रवार को ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन के गवाही पर बचाव पक्ष के वकील ने जिरह की। जिरह पूरी होने पर न्यायालय ने गवाही के लिए सोमवार एक सितंबर की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल जिला जज संजीव पांडे के न्यायालय में चल रहा है। ट्रायल में पहले सभी 36 गवाहों की बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में मुकदमे के वादी मृतक सौरभ के भाई बबलू, वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेडमोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार, चाकू छुरी विक्रेता राकेश और नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन की गवाही हो चुकी हैं। शारदा रोड पर सीमेंट व रेत की दुकान करने वाले आशु से साहिल शुक्ला सीमेंट और रेत खरीद कर लाया था। सौरभ की हत्या करने के बाद शव के टुकडे करके नीले ड्रम में भरे थे। इसके बाद ड्रम को सीमेंट और रेत भरकर सील कर दिया था।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed