फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebration of victory...people took to the streets carrying the tricolour

Meerut News: जीत का जश्न...तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग

Mon, 03 Nov 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Celebration of victory...people took to the streets carrying the tricolour
इंडिया के महिला वर्ल्ड कप विजेता बनते ही बेगमपुल चौराहे पर जीत का जश्न मनाते लोग....सुनील कैथवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। लोग भारतीय टीम की जीत के बाद सड़कों पर उतर आए और हाथों में तिरंगा लहराते हुए जीत का जश्न मनाया। क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया और खूब आतिशबाजी हुई। बेगमपुल चौराहे पर लोग एकत्र हुए और तिरंगा लहराया।
रविवार दोपहर से लोग भारतीय टीम का मैच देखने के लिए टीवी से चिपक गए थे। छुट्टी होने के कारण लोगों ने पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रहे पुरुष टी-20 मैच का मजा लिया। इसे भी भारत ने जीता। फिर शाम से रात तक महिला विश्व कप क्रिकेट के फाइनल का आनंद उठाया। खेल नगरी मेरठ में क्रिकेट का क्रेज सिर चढ़कर बोलने लगा है। कई महिला क्रिकेट एकेडमी हैं। यहां काफी संख्या में महिला क्रिकेटर अभ्यास करती हैं। मैच का इन क्रिकेटरों ने भी खूब लुत्फ उठाया। यही नहीं शहर के होटलों और रेस्टोरेंट में भी लोगों ने महिला वर्ल्ड कप फाइनल मैच देखा।
विज्ञापन

जब भी भारतीय टीम विकेट लेती या बल्लेबाजी के दौरान कोई चौका या छक्का लगातीं तो अलग ही माहौल नजर आता। शहर के कई स्थानों पर चाय की दुकानों और अन्य स्टॉल पर भी लोग मैच का आनंद उठाते नजर आए। जैसे ही भारतीय टीम ने मैच जीता तो शहर की सड़कों पर भारत माता की जय के जयकारे गूंजने लगे। शहर के बेगमपुल चौराहे, हापुड़ अड्डा चौराहे आदि स्थानों पर लोगों ने एकत्र होकर और डांस कर भारत की जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में बढ़ेगा क्रिकेट का क्रेज
भारत की जीत पर महिला क्रिकेट कोच छाया ने कहा कि भारतीय टीम की जीत एक बड़ी जीत है। इससे देशभर में क्रिकेट का क्रेज बढ़ेगा। लड़कियां क्रिकेट खेलने के लिए और आगे आएंगी।

युवाओं को और मिलेगा मौका
अंडर 19 क्रिकेटर जाह्नवी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में पिछले कई वर्षों से लड़कियां आगे आ रही हैं। भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद लड़कियों की संख्या और बढ़ेगी। क्रिकेट में महिलाएं नाम कमाएंगी। युवाओं को और मौका मिलेगा।

इंडिया के महिला वर्ल्ड कप विजेता बनते ही बेगमपुल चौराहे पर जीत का जश्न मनाते लोग....सुनील कैथवा

इंडिया के महिला वर्ल्ड कप विजेता बनते ही बेगमपुल चौराहे पर जीत का जश्न मनाते लोग....सुनील कैथवा

इंडिया के महिला वर्ल्ड कप विजेता बनते ही बेगमपुल चौराहे पर जीत का जश्न मनाते लोग....सुनील कैथवा

इंडिया के महिला वर्ल्ड कप विजेता बनते ही बेगमपुल चौराहे पर जीत का जश्न मनाते लोग....सुनील कैथवा

इंडिया के महिला वर्ल्ड कप विजेता बनते ही बेगमपुल चौराहे पर जीत का जश्न मनाते लोग....सुनील कैथवा

इंडिया के महिला वर्ल्ड कप विजेता बनते ही बेगमपुल चौराहे पर जीत का जश्न मनाते लोग....सुनील कैथवा

इंडिया के महिला वर्ल्ड कप विजेता बनते ही बेगमपुल चौराहे पर जीत का जश्न मनाते लोग....सुनील कैथवा

इंडिया के महिला वर्ल्ड कप विजेता बनते ही बेगमपुल चौराहे पर जीत का जश्न मनाते लोग....सुनील कैथवा

इंडिया के महिला वर्ल्ड कप विजेता बनते ही बेगमपुल चौराहे पर जीत का जश्न मनाते लोग....सुनील कैथवा

इंडिया के महिला वर्ल्ड कप विजेता बनते ही बेगमपुल चौराहे पर जीत का जश्न मनाते लोग....सुनील कैथवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed